कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में नंदी हिल्स के समीप स्थित एक होमस्टे से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट साईं सुरभि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के वक्त उनके साथ मौजूद उनका मुस्लिम बॉयफ्रेंड संजीत अली कमरे में बेहोश पाया गया है। मृतका की मां ने इसे लव जिहाद और हत्या करार दिया है।
कौन थीं साईं सुरभि? बेंगलुरु की रहने वाली साईं सुरभि एक शिक्षित और मेहनती युवती थीं। वे चिक्कबल्लापुर के मुत्तेनाहल्ली स्थित सत्य साईं अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर कार्यरत थीं। उनकी मुलाकात केरल के कोझिकोड निवासी संजीत अली से बेंगलुरु के दयानंद सागर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई थी। संजीत, जो बेंगलुरु में कैब ड्राइवर का काम करता था, सुरभि के साथ रिश्ते में आया।
पीछा करना और नशे की लत का आरोप सुरभि की मां गीता का आरोप है कि अली ने शुरुआत से ही उनकी बेटी को परेशान किया। परिवार के विरोध के बाद जब बेटी का कॉलेज बदला गया, तब भी अली उसका पीछा करता रहा। मां का दावा है कि पिछले साल जब सुरभि घर से भाग गई थी, तब तक अली ने उसे नशे की लत लगा दी थी। काफी मशक्कत और इलाज के बाद सुरभि उस दलदल से बाहर आई थी और अपनी नौकरी में रम गई थी।
होमस्टे की वह खौफनाक रात 27 जून को संजीत अली ने मुत्तेनाहल्ली के पास एक होमस्टे में कमरा बुक किया था। दोनों वहां साथ गए थे, लेकिन तय समय पर जब वे बाहर नहीं निकले, तो होमस्टे के कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर का नजारा भयावह था। साईं सुरभि मृत पाई गईं, जबकि संजीत अली बेहोश अवस्था में मिला।
पुलिस की जांच और परिवार के दावे नंदी हिल्स पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे आत्महत्या या हत्या के एंगल से देख रही है और घटनास्थल से मिली एक डायरी की जांच कर रही है। परिवार का आरोप है कि अली ने सुरभि को लव जिहाद के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और अंत में उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस संजीत अली के होश में आने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत की असल वजह सामने आ सके।
Chikkaballapur, Karnataka:
— VictorVon Solanki (@VictorVonS_) June 29, 2026
The girl s mother, T. R. Geetha, has alleged that Surabhi, a student of the reputed Dayananda Sagar College in Bengaluru, was given drugs by a cab driver named Mohammed Ali, subjected to love jihad, and was later murdered by him.
Another case of… https://t.co/oExSymsqR1 pic.twitter.com/tdTD8UV9p9
क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देना होगा इस्तीफा? ऑपरेशन सिंदूर पर बढ़ा सियासी घमासान
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय से हमारा कोई लेना-देना नहीं , आचार्य धर्मदास का बड़ा बयान
अखिलेश के सामने शर्ट के बटन खोल समर्थक ने दिखाया डिंपल यादव का टैटू, वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल
उद्धव ठाकरे को लगा बड़ा झटका! ऑपरेशन टाइगर के तहत आदित्य के बेहद करीबी नेता शिंदे गुट में शामिल
नेपाल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सुपौल में कोसी के जलस्तर बढ़ने से प्रशासन हाई अलर्ट पर
IPL स्टार शशांक सिंह विवाद: नौकर से मारपीट के आरोपों पर क्रिकेटर ने खोली अपनी जुबान, बताई अपनी बड़ी भूल
चीन को टक्कर देने वाला इकलौता देश भारत: अमेरिकी अधिकारी ने माना भारतीय टैलेंट का लोहा
वह सोते नहीं हैं, मोदी जाग गए होंगे : ट्रंप ने सुबह 6 बजे ही लगाने को कहा फोन, अमेरिकी दूत ने खोला राज
यूपी की सियासत में हलचल: सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर का इस्तीफा, क्या रुचि वीरा से विवाद बना वजह?
इंग्लैंड के किले में टॉम लाथम का करिश्मा: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, सीरीज जीतकर बने अजेय