जुलाई का महीना बिहार के लिए आफत बनकर आ सकता है। मौसम विभाग ने मानसून की सक्रियता को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
सोमवार, 1 जुलाई को मानसून उत्तरी और पश्चिमी बिहार में सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है।
पटना, गया, भोजपुर, बक्सर सहित शेष अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
अगले दिन मानसून का असर और बढ़ेगा। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का सीधा असर देखने को मिलेगा। राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट के साथ गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ेंगी।
3 जुलाई को मानसून अपना रुख दक्षिण और मध्य बिहार की ओर मोड़ लेगा। बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली का खतरा है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
3 जुलाई को उत्तर बिहार और कोशी-सीमांचल के जिलों—सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज—के निवासियों के लिए राहत की खबर है। इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और विभाग ने यहां कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
सावधानी: मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले में न निकलने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है। भारी बारिश और वज्रपात के दौरान सतर्क रहना ही बचाव का एकमात्र तरीका है।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/yEiwl2Xz5X
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 30, 2026
भारत दुनिया के मुश्किल इलाके में है... , अमेरिकी राजदूत ने क्यों जताई चिंता?
यह एहसान जीवन भर याद रहेगा : पिता के निधन पर भावुक हुए शांतनु, सीएम विजय के प्रति जताया आभार
मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों पर बोले शशांक सिंह: कुक बनकर आया था संदिग्ध, चोरी का था शक
इंग्लिश की किताब में निंबूड़ा का तड़का: 5वीं कक्षा के सिलेबस पर भड़के अभिभावक
11 पारियों में 7 शतक: क्रिकेट जगत को मिला नया रन मशीन , बांग्लादेश के खिलाफ खेली ऐतिहासिक पारी
27 साल तक बच्चों को पढ़ाया ज्ञान , अब बुढ़ापे में समोसे बेचकर चला रहे घर
37 लीटर की टंकी, 41 लीटर पेट्रोल: पेट्रोल पंप की जादुई चोरी का पर्दाफाश
यूरोप में अग्निपरीक्षा : सूरज की तपिश में पक रहा खाना, रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त
दक्षिण अफ्रीका में डेथ वारंट का खौफ: लाठियां लिए सड़कों पर उतरी भीड़, 25 हजार विदेशियों ने छोड़ा देश
सुपौल: जहां मानसून आते ही कैद हो जाती है जिंदगी, नाव ही बनी हजारों परिवारों का एकमात्र सहारा