सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि पेट्रोल पंपों पर E-20 (इथेनॉल ब्लेंडेड) पेट्रोल को लेकर चेतावनी भरी होर्डिंग्स लगाई गई हैं। पोस्टर में आरोप है कि सरकार ने अब इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ लिया है।
वायरल पोस्टर में क्या है दावा? वायरल हो रहे इस पोस्टर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तस्वीर है। इसमें लिखा है कि पेट्रोल में 15 से 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने के कारण फ्यूल टैंक में नमी और पानी जमा हो रहा है, जिससे गाड़ियों में जर्किंग की समस्या हो रही है। पोस्टर में साफ तौर पर लिखा है कि वाहन मालिक अपनी गाड़ी की सफाई खुद सुनिश्चित करें, अन्यथा किसी भी खराबी के लिए पेट्रोल पंप या विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
सोशल मीडिया का आक्रोश इस पोस्टर के साथ एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यूजर्स जमकर निशाना साध रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि सरकार को भली-भांति पता है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां खराब हो रही हैं, फिर भी जनता पर इसे जबरदस्ती थोपा जा रहा है। इसे सरकार की जवाबदेही से भागने की कोशिश बताया जा रहा है।
क्या है सरकार का सच? PIB Fact Check ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए इसे फेक करार दिया है। पीआईबी के आधिकारिक हैंडल से स्पष्ट किया गया है कि देश के किसी भी रिटेल पेट्रोल आउटलेट पर ऐसी कोई भी चेतावनी वाली होर्डिंग नहीं लगाई गई है। यह पूरी जानकारी और पोस्टर भ्रामक है।
इथेनॉल पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित है? PIB ने स्पष्ट किया है कि इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल बीआईएस (BIS) के कड़े मानकों के तहत तैयार किया जाता है। पेट्रोल और इथेनॉल पूरी तरह घुलनशील हैं और तय मानकों के अनुसार इनमें कोई लेयरिंग या अलगाव नहीं होता है।
गाड़ियों को लेकर क्या बोले विशेषज्ञ? तकनीकी दृष्टिकोण से, आधुनिक गाड़ियां ऐसे सुरक्षा फीचर्स के साथ आती हैं जो फ्यूल टैंक में नमी या पानी जाने से रोकने में सक्षम हैं। सरकार का कहना है कि E-20 पेट्रोल के लॉन्च के बाद से अब तक इंजन फेल होने या किसी बड़े तकनीकी नुकसान का कोई आधिकारिक डेटा या मामला सामने नहीं आया है। आप ऐसी भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
🚨 Fake News Alert!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 29, 2026
⚠️ Social media posts are falsely claiming that petrol pumps across India have installed hoardings cautioning customers against the use of Ethanol Blended Petrol (E20).#PIBFactCheck
❌ Beware! No such hoarding has been displayed at Retail Petrol Outlets.… pic.twitter.com/NrAyIMiT6T
मारपीट तो दूर, गाली भी नहीं देता... नौकर के आरोपों पर क्रिकेटर शशांक सिंह ने तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में सियासी हलचल: राम मंदिर दर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद
जर्मनी की 33°C गर्मी, भारत की 45°C से भी ज्यादा घातक: आखिर क्यों बेहाल हैं लोग?
कंगाल पाक की गीदड़भभकी: पानी के लिए दिखाए तेवर, तो भारत ने दिया कड़ा जवाब
FIFA WC 2026: जर्मनी का सफर खत्म, अपना सब कुछ बेचने वाला हीरो बना पैराग्वे की जीत का सारथी
UIDAI का बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप हुआ बंद, अब नए Aadhaar App से होंगे आपके सभी काम
mAadhaar ऐप हुआ पुराना: आज से बंद हो रही सेवा, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
मधेपुरा सदर अस्पताल: मंगलवार को इलाज के लिए जाने से पहले देख लें डॉक्टरों की नई लिस्ट
मधेपुरा में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 24 घंटे में 16 गिरफ्तार, वारंटियों में मचा हड़कंप
यकीन न हो तो जयशंकर से पूछ लो : बाइडेन-ट्रम्प युग के बीच अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा