जर्मनी में रहने वाली एक भारतीय महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश की भीषण 50 डिग्री गर्मी झेलने के बाद भी उन्हें जर्मनी की 33 डिग्री तापमान वाली गर्मी उनके लिए असहनीय साबित हो रही है।
क्यों मुश्किल है यूरोप की 33 डिग्री गर्मी? वीडियो में महिला ने बताया कि वह जिम से घर लौटते समय इस कड़ाके की गर्मी को महसूस कर रही हैं। उनके अनुसार, जर्मनी में 33 डिग्री का तापमान भारत के मुकाबले काफी अलग और कष्टदायक है। वहां की तीखी धूप और वातावरण में मौजूद उमस ने स्थिति को बदतर बना दिया है, जिससे बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है।
यूरोप पर हीटवेव का संकट जर्मनी में 33 डिग्री तापमान होने के बावजूद प्रशासन ने हीटवेव की चेतावनी जारी कर दी है। आलम यह है कि जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी सन्नाटा पसरा है और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
यूरोप के अन्य हिस्सों में भी हालात चिंताजनक हैं, जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है। आंकड़ों के मुताबिक, जून के बाद से वहां 1,300 से अधिक मौतें गर्मी से जुड़ी समस्याओं के कारण दर्ज की गई हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि ओमेगा ब्लॉक नामक मौसमी सिस्टम गर्म हवाओं को एक ही स्थान पर रोक रहा है, जिससे हीटवेव और घातक हो गई है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। कई लोगों का तर्क है कि गर्मी का अनुभव सिर्फ थर्मामीटर की रीडिंग पर निर्भर नहीं करता, बल्कि उमस (ह्यूमिडिटी), हवा की गति और वहां के बुनियादी ढांचे पर भी निर्भर करता है।
कुछ उपयोगकर्ताओं ने कहा कि भारतीय घरों में वेंटिलेशन और गर्मी के अनुकूल रहने का जो तरीका है, वह यूरोप में नहीं है। वहीं, विदेश में रह रहे कई अन्य भारतीयों ने भी महिला की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि वहां के वातावरण में गर्मी का अहसास कहीं ज्यादा दमघोंटू होता है।
An Indian girl speaks about the heatwave in Germany. pic.twitter.com/KxhSwbbG67
— कलयुगी भीष्म (@ChadBhishm) June 28, 2026
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी! मुरादाबाद में CM योगी के बयान ने गरमाई सियासत
वंदे भारत का खाना देख भड़के सपा सांसद, बोले- यात्रियों ने हाथ लगाने की हिम्मत नहीं की
एसी कमरों से बाहर निकलें अखिलेश : पूजा पाल का सपा अध्यक्ष पर जोरदार हमला
विदेश नीति या वोट-बैंक का खेल? सोनिया गाँधी का लेख और गर्माता राजनीतिक विवाद
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: रक्षक ही भक्षक बन गए , दोषियों के लिए सुनील लहरी ने मांगी सऊदी अरब जैसी सजा
कंगाल पाक की गीदड़भभकी: पानी के लिए दिखाए तेवर, तो भारत ने दिया कड़ा जवाब
फर्जी ब्रिगेडियर का नया ज्ञान : UPSC छात्रों को सफलता के टिप्स दे रहा था नीट फेल आर्यन वर्मा
पुतिन का मिसाइल तांडव: यूक्रेन में 12 मौतों से कोहराम, रूस में गहराया ईंधन संकट
मॉनसून की उत्तर भारत में धमाकेदार एंट्री: यूपी के 55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली के लिए भी खुशखबरी
भीख का कटोरा लेकर नहीं गए थे PM : चीन दौरे पर उठे सवालों पर भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री