यूरोप इन दिनों भीषण हीट वेव (लू) की चपेट में है। जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और यूके जैसे देशों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। इस बीच, जर्मनी में रह रही एक भारतीय महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
यूपी के 45 डिग्री से ज्यादा मुश्किल है जर्मनी की 33 डिग्री गर्मी जिम से लौटते समय रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में महिला ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, मैं उत्तर प्रदेश में रह चुकी हूँ, जहाँ तापमान 45 से 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। लेकिन, जर्मनी का 33 डिग्री तापमान यूपी की चिलचिलाती गर्मी से कहीं ज्यादा परेशान करने वाला है।
उन्होंने बताया कि इस गर्मी के कारण वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जिम जैसी सार्वजनिक जगहें भी खाली पड़ी हैं और प्रशासन की ओर से हीट वार्निंग जारी की गई है।
इमारतों की बनावट और एसी का अभाव आखिर यूरोप की 33 डिग्री गर्मी भारत की 45 डिग्री के मुकाबले ज्यादा भारी क्यों पड़ रही है? विशेषज्ञों का मानना है कि इसका सबसे बड़ा कारण बुनियादी ढांचा है। यूरोपीय देशों की इमारतें ठंडे मौसम को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। वहां घरों और ऑफिसों में एयर कंडीशनर (AC) आम नहीं हैं, जिससे बाहर की गर्मी अंदर भी बरकरार रहती है।
लंबे दिन और सूरज की तपिश यूरोप में गर्मियों के दौरान दिन काफी लंबे होते हैं। सूरज 15 से 16 घंटे तक आसमान में रहता है, जिससे सड़कें और इमारतें लगातार गर्म होती रहती हैं। रात के समय भी तापमान में गिरावट नहीं आती, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाती।
ओमेगा ब्लॉक और जलवायु परिवर्तन का असर वैज्ञानिकों ने इस स्थिति के पीछे ओमेगा ब्लॉक नामक हाई-प्रेशर वेदर सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया है। यह सिस्टम गर्म हवाओं को एक ही इलाके में कई दिनों तक कैद कर लेता है, जिससे हीट वेव की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। जलवायु परिवर्तन के चलते यूरोप में अब ऐसी भीषण गर्मी बार-बार देखने को मिल रही है, जिसके लिए वहां के लोग शारीरिक रूप से अभ्यस्त नहीं हैं।
An Indian girl speaks about the heatwave in Germany. pic.twitter.com/KxhSwbbG67
— कलयुगी भीष्म (@ChadBhishm) June 28, 2026
इंग्लैंड के घर में न्यूजीलैंड का विराट प्रहार: सीरीज जीतकर WTC पॉइंट्स टेबल में लगाई लंबी छलांग
राम मंदिर दान चोरी मामला: अयोध्या के वकीलों का बड़ा ऐलान, आरोपियों का केस लड़ने पर देना होगा 20 लाख का जुर्माना
यूक्रेन का एनर्जी स्ट्राइक : रूसी रिफाइनरी में आग, पुतिन ने पहली बार माना ईंधन का संकट
IPL स्टार शशांक सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, कुक को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
राजस्थान के छोरे ने भारत को दी मात: जानिए कौन है आयरलैंड का नया ट्रंप कार्ड जय मूंदड़ा
मौत को दी मात: अरुणाचल में भूस्खलन की चपेट में आया बाइक सवार, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
IND vs ENG: टी20 सीरीज के महामुकाबले से पहले जानें कौन किस पर है भारी? आंकड़ों में छिपा है असली सच!
यूपी में मानसून की जोरदार एंट्री: 5 दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में बड़ी गिरावट
चीन के आगे भीख का कटोरा नहीं! बांग्लादेशी पीएम के दौरे पर सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर भड़के विदेश मंत्री
भारत को नसीहत देने चले पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक: अब्दुल बासित ने मंदिर-मस्जिद विवाद पर दी विवादित राय