नई दिल्ली/बीजिंग: बांग्लादेश की तीस्ता रिवर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट को लेकर भारत और चीन के बीच राजनयिक तनाव बढ़ गया है। भारत ने इस परियोजना में चीन की सक्रिय भागीदारी पर गंभीर सुरक्षा चिंताएं जाहिर की हैं। हालांकि, चीन ने इन चिंताओं को सिरे से खारिज करते हुए बांग्लादेश के साथ अपने सहयोग को मजबूती देने का ऐलान किया है।
चीन का दोटूक जवाब बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन और बांग्लादेश का सहयोग किसी तीसरे पक्ष (भारत) को निशाना नहीं बनाता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, यह सहयोग किसी भी तीसरे पक्ष के प्रभाव से मुक्त होना चाहिए। बीजिंग का यह रुख स्पष्ट संकेत है कि वह भारत की आपत्तियों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना चाहता है।
भारत को चिकन नेक का डर भारत की चिंता का मुख्य कारण भू-राजनीतिक है। तीस्ता नदी का बेसिन भारत के संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक के बेहद करीब है। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। भारत को डर है कि इस इलाके में चीन की मौजूदगी रणनीतिक रूप से भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
चीन ने दी सफाई चीन ने इस परियोजना को विशुद्ध रूप से जनकल्याण से जुड़ा बताया है। प्रवक्ता जियाकुन ने कहा कि तीस्ता रिवर का रिस्टोरेशन बांग्लादेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और चीन इसमें हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। चीन अब बांग्लादेश के साथ वाटर कंजरवेंसी और व्यापार जैसे क्षेत्रों में तालमेल बिठाकर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।
रणनीतिक संतुलन की चुनौती भारत, बांग्लादेश का पड़ोसी होने के नाते लंबे समय से तीस्ता जल विवाद और सुरक्षा मुद्दों पर ढाका के साथ बातचीत करता रहा है। लेकिन चीन की इस परियोजना में एंट्री ने मामले को जटिल बना दिया है। चीन का यह जनकल्याण का दावा वास्तव में भारत की घेराबंदी करने की एक सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है, जिस पर नई दिल्ली की पैनी नजर है।
Cooperation does not target any third party : Chinese MoFA on collaboration on Teesta River project with Bangladesh
— ANI Digital (@ani_digital) June 27, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/6yvDHSveCi #China #TeestaRiverProject #Bangladesh pic.twitter.com/Vy4Kl1Cnpn
फीफा वर्ल्ड कप 2026: जर्मनी का अभेद्य किला ढहा, पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास
आंधी का कहर: फिरोजाबाद में मौत का तांडव, ई-रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़; 5 की दर्दनाक मौत
फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद साउथ कोरियाई फुटबॉल में भूचाल, कोच ने दिया इस्तीफा
उज्जैन में दबंगई: जमीन विवाद में पूर्व कांग्रेस नेता ने किसानों को दिखाई पिस्तौल, केस दर्ज
ऐतिहासिक जीत के 24 घंटे बाद आयरलैंड क्रिकेट में बड़ा उलटफेर, हेड कोच ने अचानक छोड़ा पद
दिल्ली: 650 करोड़ का दवाई घोटाला , AAP ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को घेरा
IPL क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड IPS पिता पर कुक से मारपीट का आरोप, कमरे में बंद होकर बचाई जान
बिना एक रुपया दिए मिली नौकरी, मां ने मुख्यमंत्री की तस्वीर को चूमा; झारखंड में नई शिक्षा क्रांति
छोटे क्लीनिकों के लिए ई-सुश्रुत क्लिनिक: महज 299 रुपये में मिलेगी डिजिटल मैनेजमेंट की सुविधा
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को: क्या चंपत राय और अनिल मिश्रा की विदाई तय?