बिहार की राजनीति में अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चित तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका सरकारी आवास है, जहां हुई लाखों की चोरी के मामले को उन्होंने एक फिल्म की तरह रीक्रिएट किया है।
समर्थक बना चोर , तेज प्रताप की लाइव कमेंट्री सोशल मीडिया पर 43 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेज प्रताप खुद घटना को समझाते दिख रहे हैं, जबकि उनका एक समर्थक चोर बनकर दीवार फांदकर भागने का अभिनय कर रहा है। वीडियो में तेज प्रताप चुटकी लेते हुए कहते हैं, देखिए... ऐसे ही भाग रहा था चोर। उनका कहना है कि यह वीडियो उन्होंने पुलिस और आम जनता को घटना की गंभीरता समझाने के लिए बनाया है।
एफआईआर में 20 लाख नकद और कीमती सामान का जिक्र तेज प्रताप ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय के खिलाफ सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, घर से 20 लाख रुपये नकद, 23 ग्राम की सोने की चेन, अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप और चार आईफोन गायब हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी चोरी होने का दावा किया गया है।
पूजा के बाद खाने का मौका और चोरी तेज प्रताप के अनुसार, घटना वाले दिन वह पूजा संपन्न कर खाना खाने गए थे। इसी दौरान चोर ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। खबर मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस और एसडीपीओ अन्नू कुमार ने 42ए हार्डिंग रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर जांच की।
पीए पर गिरी गाज, संगठन भी भंग चोरी का आरोप लगते ही तेज प्रताप ने अपने पूर्व पीए मोतीलाल राय को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से बर्खास्त कर दिया है। मोतीलाल राय तेज प्रताप के बेहद करीबी माने जाते थे, लेकिन इस घटना ने उनके रिश्तों को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
पार्टी में बड़ा बदलाव मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पूरे संगठन को भी भंग कर दिया है। फिलहाल पुलिस सभी दावों की सूक्ष्म जांच कर रही है और अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सच में चोरी हुई है या यह किसी बड़ी राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।
Tej Pratap Yadav recreates the theft scene at his home 😂😂
— Bihar_se_hai (@Bihar_se_hai) June 27, 2026
He never disappoints to make us laugh 😭 pic.twitter.com/RRt3CTn2Fk
केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहागढ़ किले पर पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट, डमी का इस्तेमाल कर सुलझाई मर्डर की मिस्ट्री
पूर्णिया: मौत को मात दे रहे नवजात, सरकारी अस्पताल का NICU बना हजारों परिवारों की संजीवनी
शिक्षा सत्र शुरू, पर ताले में कैद पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम : नदारद मिले अधीक्षक और स्टाफ
ईरान का बड़ा हमला: बहरीन की इमारत तबाह, कुवैत में आसमान में रोकी गईं मिसाइलें
फ्रांस में आसमान से बरसी मौत: स्काईडाइवर्स ले जा रहा विमान क्रैश, सभी 11 लोगों की गई जान
दिल्ली की सड़कों पर गुमशुदा राहुल गांधी के पोस्टर, बीजेपी ने पूछा- आखिर कहाँ हैं पर्यटन के नेता ?
क्या PM मोदी की ये 4 अपील किसी बड़े वैश्विक संकट की आहट है? जानिए मन की बात का असली सच
पीएम मोदी के 12 साल: सीएम रेखा गुप्ता ने बताया आत्मनिर्भर भारत का नया अध्याय
आयरलैंड के सामने क्यों फेल हुई टीम इंडिया? अभिषेक शर्मा ने खोल दी हार की पोल
CJP प्रोटेस्ट: सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर, लेकिन अभिजीत दीपके क्यों हैं दूर? जानें क्या है वजह