बतौली (सरगुजा): शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बीच सरगुजा के बतौली में शिक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन भटकों ग्राम पंचायत स्थित पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम में लापरवाही का आलम यह है कि शनिवार को सुबह 10 बजे तक आश्रम पर ताला लटका मिला।
अधीक्षक और प्रधान शिक्षिका नदारद आश्रम में पदस्थ अधीक्षिका अंबिकापुर से आती हैं, जो शनिवार को मौके से नदारद रहीं। वहीं, प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका अंजना लकड़ा भी आश्रम की चाबी लेकर गायब मिलीं। हालत यह थी कि आश्रम में कार्यरत महिला प्यून भी ताला खुलने के इंतजार में बाहर खड़ी नजर आईं। व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार अधिकारी समय पर अपनी ड्यूटी से पूरी तरह दूर रहे।
12 दिन बाद भी नहीं पहुंचीं छात्राएं सबसे हैरानी की बात यह है कि 16 जून से आश्रम और स्कूल खुलने के बावजूद, अब तक एक भी छात्रा आश्रम नहीं पहुंची है। नए बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया तो चल रही है, लेकिन पुरानी छात्राओं के गायब होने पर किसी ने सुध नहीं ली। उचित मॉनिटरिंग की कमी के कारण यह संस्थान भगवान भरोसे चल रहा है।
शिक्षिकाओं की तसल्ली और बच्चों का भविष्य आश्रम परिसर में ही कक्षा पहली से पांचवीं तक की प्राथमिक शाला संचालित होती है। छात्राओं की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर स्टाफ पूरी तरह से लापरवाह हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिक्षिकाएं अपनी मनमर्जी चला रही हैं और जब भी कोई चूक पकड़ी जाती है, तो राजनीतिक सिफारिशों के जरिए वे बच निकलती हैं। इस पूरे घटनाक्रम में नन्हे बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है।
अधिकारियों ने दिया जांच का आश्वासन मामले की गंभीरता को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरद चंद्र मेस्पाल ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, नव नियुक्त प्रभारी मंडल संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने स्वीकार किया कि उन्हें शिकायत मिली है। उन्होंने कहा कि अधीक्षिका को कड़ी समझाइश दी गई है और भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठाता है।
*सरगुजा के बतौली में शासन प्रशाशन के सख्त नियमों के बावजूद आश्रमों की व्यवस्था का बुरा हाल है, जहां शिक्षा सत्र खुले 12 दिन हो गया लेकिन पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम को बंद पाया गया। @SurgujaDist #TribalEducation #GirlsHostel pic.twitter.com/uMZX1RRQoY
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) June 28, 2026
क्या आज इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? सचिन का रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर भारतीय टीम
एंसी सोजन का स्वर्णिम धमाका: 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
श्रावणी मेला 2026: उल्टी गिनती शुरू, फिर भी बदहाल सुलतानगंज के घाट
लाइव मैच में कैमरे में कैद हुई मिस्ट्री गर्ल , सादगी देख इंटरनेट हुआ दीवाना
एक युग का अंत: टी20 वर्ल्ड कप में 3 दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, आंसुओं से भरी विदाई
नीट री-एग्जाम आंसर की: ऑब्जेक्शन का आज आखिरी मौका, अभी उठाएं कदम
अंतरिक्ष में छत्तीसगढ़ का डंका: 14 साल की महिमा राजपूत का ShakthiSAT मिशन में चयन, 108 देशों में करेंगी भारत का नेतृत्व
ईरान की इटली को दो टूक: गलत तर्क देकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते
भागलपुर में एमएसएमई दिवस: जीडीपी की रीढ़ बने उद्यमियों का सम्मान, वैश्विक पहचान पर मंथन
IND vs IRE: क्या आज सीरीज बराबर करेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकीं नजरें