तेहरान: ईरान और इटली के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच ईरान ने इटली के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने इटली पर अमेरिका के साथ मिलकर गैर-कानूनी युद्ध में मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है।
ईरान का कहना है कि इटली का यह दावा कि उसने ईरान के खिलाफ युद्ध में मदद नहीं की, पूरी तरह से गलत है। बकाई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि एक तरफ इटली सैन्य मदद से इनकार कर रहा है, तो दूसरी तरफ उसने तकनीकी और लॉजिस्टिकल सहायता देने की बात खुद स्वीकार की है।
ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। तेहरान का मानना है कि हमलावरों को दी गई किसी भी प्रकार की सहायता, सीधे तौर पर आक्रामक युद्ध में मिलीभगत है। ईरान के अनुसार, इटली ऐसे विरोधाभासी तर्क देकर अपनी अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी से नहीं बच सकता।
इससे पहले, इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर बातचीत की थी। ताजानी ने साफ किया कि इटली ने किसी भी सैन्य कार्रवाई में सीधे हिस्सा नहीं लिया है।
ताजानी का तर्क है कि इटली ने केवल अमेरिका के साथ अपनी मौजूदा संधियों का पालन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इटली ने अपनी धरती पर मौजूद सैन्य अड्डों का इस्तेमाल कभी भी ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए नहीं करने दिया।
राजनयिक बातचीत के दौरान, इटली के विदेश मंत्री ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से खोलने की अपील की है। इटली का कहना है कि जलडमरूमध्य के बंद होने से उनके कार्गो जहाज फंसे हुए हैं, जिन्हें मुक्त करवाना उनकी प्राथमिकता है।
तेहरान में इटली के दूतावास को फिर से खोलने की दिशा में हो रही बातचीत को दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, ईरान की सख्त टिप्पणी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सैन्य सहयोग के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच अभी भी गहरा मतभेद बना हुआ है।
This is a glaring contradiction and a fellacious argument aimed at evading responsibility for complicity in a grave internationally wrongful act: publicly denying any aid or assistance to the aggressors, while openly acknowledging the “technical and logistical” support that… pic.twitter.com/8CyqbMo5MP
— Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) June 27, 2026
टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस का एक्शन मोड , SIT गठित, मास्टरमाइंड पर चलेगा मकोका (MCOCA)
सेशेल्स में पीएम मोदी की अनोखी मुलाकात: दुनिया के सबसे बुजुर्ग जोनाथन से मिले प्रधानमंत्री
आयरलैंड का डबल धमाका : पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी मचाया तहलका, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को रौंदा
मैहर बैंड को राष्ट्रीय गौरव: 108 साल पुरानी संगीत परंपरा अब आधिकारिक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती: अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र
हिंद महासागर में भारत का वॉचडॉग : पीएम मोदी ने सेशेल्स को सौंपा अत्याधुनिक पेट्रोल वेसल
डाक सेवा गिफ्ट्स का मैसेज है बड़ा धोखा, क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी: महासमुंद के खदानों से जल्द चमकेंगे प्राकृतिक हीरे
फीफा वर्ल्ड कप में किंग कोहली का जलवा: स्टैंड्स में लहराई RCB जर्सी, वायरल हुई तस्वीर
आसमान से मौत बनकर गिरी लकड़ी: बाइक सवार पर काल बनकर टूटा पेड़, CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना