तनाव के 121वें दिन मिडिल ईस्ट में फिर भड़की आग ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब खूंखार मोड़ पर आ गई है। इस्लामाबाद मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर के महज 11 दिन बाद ही शांति की उम्मीदें धुआं हो गई हैं। रविवार सुबह ईरान ने बहरीन और कुवैत को निशाना बनाकर जोरदार मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
बहरीन में रिहायशी इमारत को नुकसान ईरानी हमले का सबसे बुरा असर बहरीन के मुहर्रक गवर्नरेट में देखने को मिला। यहाँ एक आठ मंजिला रिहायशी इमारत पर मिसाइल गिरी, जिससे ऊपरी मंजिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। खिड़कियां चकनाचूर हो गईं और चारों तरफ मलबा फैल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल इलाके को सील कर जांच की जा रही है।
कुवैत के आसमान में धमाके उधर, कुवैत की सेना ने पुष्टि की है कि सुबह तड़के उनकी हवाई सीमा में दो बैलिस्टिक मिसाइलें दाखिल हुईं। कुवैत के डिफेंस सिस्टम ने तत्परता दिखाते हुए इन्हें हवा में ही मार गिराया। लोगों ने कई इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनीं। कुवैत प्रशासन ने साफ किया है कि इस हमले में किसी भी संपत्ति या जान का नुकसान नहीं हुआ है।
गल्फ देशों में बढ़ा कूटनीतिक तनाव इन हमलों के बाद खाड़ी देशों में खलबली मच गई है। बहरीन ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया है और गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के जॉइंट डिफेंस एग्रीमेंट को सक्रिय कर दिया है। इसके तहत अब एक सदस्य देश पर हुआ हमला पूरे संगठन पर हमला माना जाएगा। बहरीन ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।
ईरान का दावा: अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उनका दावा है कि यह कार्रवाई ईरान में हुए अमेरिकी एयरस्ट्राइक का जवाब है। IRGC ने सीधे तौर पर वॉशिंगटन पर इस्लामाबाद मेमोरेंडम तोड़ने का आरोप लगाया है। बता दें कि बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां फ्लीट (Fifth Fleet) हेडक्वार्टर स्थित है, जो लगातार हमलों का केंद्र बना हुआ है।
अमेरिका का पलटवार तनाव के बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की है कि ईरान द्वारा ऑयल टैंकर M/T किकू पर किए गए ड्रोन हमले के जवाब में उन्होंने कार्रवाई की है। अमेरिकी नौसेना और वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है।
Iran struck Bahrain and Kuwait with drones/missiles . Since 25th June, besides hitting US allies and US navy, Iran has fired at ships ignoring its hormuz route. US too fired missiles on Iranian ports.
— @Misra_Amaresh (@misra_amaresh) June 28, 2026
Earlier, violating the MoU, US forced Oman to set up another hormuz route. pic.twitter.com/uJhyeK3nZH
आयरलैंड के सामने क्यों फेल हुई टीम इंडिया? अभिषेक शर्मा ने खोल दी हार की पोल
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दूध की नदी : टैंकर पलटा तो बाल्टी-कैन लेकर उमड़ी भीड़
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया तो बहुत शरीफ थी , मैचमेकर मित्तल परिवार का बड़ा खुलासा
ब्रेकअप की सनक: टैक्सी में प्रेमिका का अपहरण, फिर कार में बम धमाका कर प्रेमी ने दी जान
प्यार, धोखा और गहरा जख्म: हर्षद चोपड़ा ने 14 साल बाद तोड़ी चुप्पी, बेस्ट फ्रेंड और गर्लफ्रेंड की सच्चाई आई सामने
39 की उम्र में भी मेसी का जादू कायम, फ्री-किक से गोल कर बनाया वर्ल्ड कप का नया इतिहास
रूस का घातक पलटवार: एयरफील्ड पर ही उड़ाए दो यूक्रेनी MiG-29 लड़ाकू विमान
मौत को करीब से देखा: विशालकाय ग्रिजली भालू के सामने महिला की बहादुरी का वीडियो वायरल
नवगछिया की मिट्टी उगल रही पीला सोना : पारंपरिक खेती छोड़ अब मालामाल हो रहे हैं किसान
कराची दहला: रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत और घंटों चली मुठभेड़