भागलपुर जिले का नवगछिया अनुमंडल आज बिहार में बनाना हब (Banana Hub) बनकर उभरा है। गंगा और कोसी के बीच स्थित इस क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी और अनुकूल जलवायु किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। पारंपरिक धान-गेहूं की खेती से तौबा कर किसान अब केले की बंपर पैदावार से आर्थिक समृद्धि की नई गाथा लिख रहे हैं।
नवगछिया के पांच मुख्य प्रखंडों—गोपालपुर, इस्माईलपुर, रंगरा, खरीक और बिहपुर—के दियारा और तटीय इलाकों में अब मीलों तक केले के बगीचे दिखाई देते हैं। यहाँ की खेती का स्वरूप अब पूरी तरह बदल चुका है। आधुनिक पद्धति और टिशू कल्चर (Tissue Culture) बीजों के इस्तेमाल से उत्पादित केले की गुणवत्ता ने बाजार में नई मांग पैदा कर दी है।
केले की खेती में बढ़ते मुनाफे को देख अब बाहरी जिलों के प्रगतिशील किसान और बड़े व्यवसायी भी आकर्षित हो रहे हैं। यहाँ बड़ी तादाद में जमीनें लंबी अवधि के लिए लीज (पट्टे) पर ली जा रही हैं। कॉरपोरेट तर्ज पर हो रही यह बागवानी स्थानीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार का जरिया भी बनी है।
नवगछिया का केला अब सिर्फ स्थानीय मंडियों तक सीमित नहीं है। यहाँ के पुष्ट और स्वादिष्ट केलों की भारी मांग उत्तर प्रदेश, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक है। हर दिन ट्रकों में भरकर माल बाहर भेजा जा रहा है, जिससे किसानों को फसल कटाई के समय ही हाथों-हाथ बेहतर नकदी मिल जाती है।
तमाम सफलताओं के बीच एक बड़ी चुनौती भी है। किसानों का कहना है कि यह पूरी समृद्धि उनकी निजी मेहनत का परिणाम है। क्षेत्र में आज भी बड़े कोल्ड स्टोरेज, फल प्रसंस्करण इकाई (फूड प्रोसेसिंग यूनिट) या सुव्यवस्थित सरकारी मंडी का अभाव है।
किसानों की मांग है कि यदि सरकार यहाँ प्रसंस्करण इकाइयां (जैसे चिप्स या पाउडर फैक्ट्री) लगाती है, तो नवगछिया का केला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात किया जा सकता है। फिलहाल, सरकारी मदद के इंतजार के बिना, ये किसान अपनी मेहनत से इलाके में आर्थिक क्रांति लाने में जुटे हैं।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
कोचिंग सेंटर्स के लिए डेडलाइन : सुरक्षा नियमों पर सीएम रेखा गुप्ता सख्त, खामी मिलने पर होगी सीलिंग
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! कई स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा, देखें पूरी लिस्ट
कराची दहला: रेंजर्स हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 5 दहशतगर्द ढेर, 4 की मौत
ओडिया सिनेमा ने खोया अपना चमकता सितारा: दिग्गज सिनेमैटोग्राफर दिलीप रे का 72 की उम्र में निधन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, लगातार सात मैचों में गोल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
लॉकअप सीजन 2 के प्रीमियर पर बड़ा धमाका: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक का किया ऐलान
अमृतसर में होगा सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर निर्माण: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
खूंखार भालू का पीछा और महिला का अदम्य साहस : रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी ने रचा इतिहास, अर्जेंटीना अजेय, रोमांचक ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रिया-अल्जीरिया नॉकआउट में
फीफा वर्ल्ड कप: बेल्जियम का तूफान, न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर नॉकआउट में मारी एंट्री