लॉकअप सीजन 2 के आगाज के साथ ही शो ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे इस शो के प्रीमियर एपिसोड में कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया, जिसने न सिर्फ शो के होस्ट्स, बल्कि दर्शकों को भी स्तब्ध कर दिया है।
एक साल से अलग रह रहे हैं गौरव-आकांक्षा शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के सामने आकांक्षा ने कैमरे पर कबूल किया कि वह और उनके पति, अभिनेता गौरव खन्ना तलाक ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। आकांक्षा ने कहा, हमारा फैसला आपसी है। हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है, लेकिन हम दोनों का मानना है कि हम एक-दूसरे के लिए सही पार्टनर नहीं हैं क्योंकि हमारा भविष्य को देखने का नजरिया अलग है।
परिवार को भी नहीं थी सच्चाई की भनक रितेश के पूछने पर आकांक्षा ने पुष्टि की कि यह सब गौरव के बिग बॉस 19 में जाने के दौरान ही हुआ था। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को लगा था कि कपल्स के बीच आने वाली सामान्य दूरी है और सब ठीक हो जाएगा। आकांक्षा ने कहा, हम सार्वजनिक रूप से साथ दिखते रहे और एक-दूसरे का साथ दिया, इसलिए सबको लगा कि सब ठीक है। लेकिन, पति-पत्नी वाली वो भावना अब खत्म हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए गौरव खन्ना इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की कड़ी आलोचना हो रही है। दर्शक उन्हें बिग बॉस के दौरान अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर झूठ बोलने और फेक होने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अगर यह सच है, तो गौरव खन्ना से ऐसी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने बिग बॉस के दौरान झूठ बोलकर दर्शकों को बेवकूफ बनाया है। वहीं, अन्य यूजर्स उनकी एक्टिंग पर सवाल उठा रहे हैं।
9 साल का था रिश्ता बता दें कि आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल रहे हैं। 9 साल के उम्र के अंतर वाले इस जोड़े ने 23 नवंबर 2016 को कानपुर में शादी की थी। गौरव ने अक्सर रियलिटी शोज में अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की है। अब इस खुलासे ने उनके प्रशंसकों को गहरा झटका दिया है, क्योंकि लंबे समय तक दोनों को एक आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता रहा था।
*💔 SHOCKING! Day 1 of #LockUpp delivers the biggest headline as Akanksha Chamola reveals she and Bigg Boss 19 winner Gaurav Khanna are getting divorced. pic.twitter.com/9vziwOKAYF
— BBTak (@BiggBoss_Tak) June 27, 2026
# बस स्टॉप बना पाठशाला: गुरुग्राम का यह शिक्षक बदल रहा है गरीब बच्चों का भविष्य
PMCH प्रिंसिपल विवाद: स्वास्थ्य मंत्री की सख्ती, जांच कमेटी का गठन और पूर्व प्रिंसिपल का पलटवार
सेशेल्स में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना
पुर्तगाल बनाम कोलंबिया: रोनाल्डो के निशाने पर मेसी का रिकॉर्ड, क्या आज इतिहास रचेंगे ‘CR7’?
राजस्थान के MSME सेक्टर के लिए बड़े ऐलान: अब बढ़ेगा भत्ता और आसान होगा लोन, उद्यमियों की बल्ले-बल्ले
वायरल होने का खतरनाक शौक: लड़कियों को परेशान करने वाले मनचले को दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक
ईरान की इटली को दो टूक: गलत तर्क देकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकते
दूसरे T20 में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? जानिए प्लेइंग-11 में किसकी बढ़ सकती है मुश्किलें
सरकार आते ही सब संघी हो गए , कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी से गरमाई सियासत
राम मंदिर चंदा चोरी: प्रियांक खरगे का पीएम मोदी से सीधा सवाल, पूछा- इस पर कब होगी मन की बात ?