बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज (28 जून) मुंगेर जिले के टेटियाबंबर प्रखंड का दौरा करेंगे। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए दो अस्थाई हेलीपैड बनाए गए हैं और पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात है।
उपमुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे जगन्नाथ उच्च विद्यालय परिसर पहुंचेंगे। सबसे पहले वे सतत विकास लक्ष्य (SDG) पर आधारित नौ विशेष थीमों पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे मंच से स्थानीय जन प्रतिनिधियों और जीविका दीदियों के साथ संवाद करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण शामिल है। सुबह 11:00 बजे डिप्टी सीएम आम लोगों के साथ बैठकर इसे सुनेंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से गरीबी मुक्त पंचायत, स्वस्थ और बाल हितैषी पंचायत, जल संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, महिला सशक्तिकरण और सुशासन युक्त गांव जैसे विषयों पर स्टॉल लगाए गए हैं। ये स्टॉल राज्य सरकार की विकास योजनाओं की झलक पेश करेंगे।
जनसभा के बाद, सम्राट चौधरी भुना पंचायत के नव-निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वे देवघरा जाएंगे, जहाँ वन विभाग द्वारा विकसित की जा रही इको टूरिज्म परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और वहां वृक्षारोपण भी करेंगे।
मुंगेर के डीएम और एसपी ने सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्जन, मेडिकल टीम की तैनाती और पेयजल जैसी सभी व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण कर लिया है। सभी सरकारी कार्यक्रमों के बाद उपमुख्यमंत्री देवघरा हेलीपैड से सीधे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।
अन्य महत्वपूर्ण खबरें:
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
UN में शांति का ढोल या सुपारी का खेल? भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाले अधिकारी का पर्दाफाश
ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी, ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो इस्लामिक रिपब्लिक खत्म कर देंगे
रियलिटी टीवी की नई सनसनी: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर की लॉक अप में धमाकेदार एंट्री
मुंगेर दौरे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी: पंचायत सरकार भवन का करेंगे उद्घाटन, इन विकास कार्यों पर रहेगी नजर
फरहाना भट्ट के घर में कोल्ड वॉर : मां ने वीडियो जारी कर आरोपों को नकारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
विराट कोहली और नोवाक जोकोविच की होगी जुगलबंदी ? टेनिस कोर्ट पर दिखेगा क्रिकेट के किंग का जलवा!
ऑपरेशन सिंदूर: क्या सरकार ने छिपाई शहीदों की जानकारी? रक्षा मंत्रालय ने विपक्ष के आरोपों का दिया करारा जवाब
मॉर्निंग वॉक बनी जानलेवा चुनौती: महिला के सामने आया 180 किलो का भालू, फिर हुआ कुछ ऐसा
नताली हार्प: ट्रंप की ह्यूमन प्रिंटर और व्हाइट हाउस के गलियारों में चर्चा का विषय बनीं यह महिला
डाक सेवा गिफ्ट्स का मैसेज है बड़ा धोखा, क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका बैंक खाता