पश्चिम एशिया से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले हफ्ते हुआ ऐतिहासिक युद्धविराम समझौता पूरी तरह विफल हो गया है। दोनों देशों के बीच कूटनीति के रास्ते बंद हो चुके हैं और क्षेत्र में सीधा सैन्य संघर्ष छिड़ गया है।
विवाद की शुरुआत होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक कमर्शियल शिपिंग टैंकर पर संदिग्ध ड्रोन हमले के साथ हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अपनी रेड लाइन क्रास करना करार दिया और बिना देरी किए आधी रात को ईरान के मिसाइल ठिकानों व तटीय रडार साइटों पर भीषण एयरस्ट्राइक का आदेश दे दिया। ट्रंप ने कड़े शब्दों में कहा, अब बातचीत का समय खत्म हो गया है। कूटनीति मर चुकी है।
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान भी पूरी तरह आक्रामक हो गया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में तैनात अमेरिकी नौसेना के सबसे महत्वपूर्ण ठिकाने— फिफ्थ फ्लीट (Fifth Fleet) के हेडक्वार्टर पर भारी मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोन्स से सीधा हमला बोल दिया। इस हमले के बाद बहरीन के आसमान में गूंजते सायरन और धमाकों ने क्षेत्र में खौफ पैदा कर दिया है।
ईरान के इस दुस्साहसिक हमले पर बहरीन ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बहरीन के विदेश मंत्रालय ने इसे अपनी संप्रभुता का सीधा उल्लंघन और आम नागरिकों के लिए बड़ा खतरा बताया है। फिलहाल, इस हमले में जान-माल के नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बहरीन सरकार ने इसे लेकर आपातकालीन बैठकें शुरू कर दी हैं।
दोनों देशों के बीच हुआ 60 दिनों का शांति समझौता मात्र कुछ ही दिनों में धूल में मिल गया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य, जो वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे प्रमुख मार्ग है, अब एक युद्धक्षेत्र में बदल चुका है।
ईरान और अमेरिका के बीच जारी यह जवाबी कार्रवाई का सिलसिला किसी बड़े वैश्विक संकट का संकेत है। यदि जल्द ही कोई अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप नहीं हुआ, तो यह पूरा क्षेत्र एक ऐसी तबाही की ओर बढ़ रहा है जिससे वापसी का रास्ता नामुमकिन होगा।
🚨#BREAKING GUY S 💥🚀
— American power (@AmericanpowerUs) June 27, 2026
The red line has been crossed. Iran strikes the US Fifth Fleet headquarters in Bahrain with heavy missiles.
From this hour on, the talking is over. Diplomacy is dead. Watch what happens next. 🗺️💥 pic.twitter.com/guNVtWLQHD
वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया का करो या मरो महासंग्राम, लॉर्ड्स में होगा सेमीफाइनल का फैसला
बांका में मानसून की आहट: बारिश के साथ ठनका गिरने का अलर्ट, रहें सावधान
24 घंटे में दूसरी बार दहला ईरान: अमेरिका ने सैन्य ठिकानों को किया तबाह, युद्ध का खतरा गहराया
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से पहले ही खुला बड़ा खेल, SIT का गठन और 3 आरोपी गिरफ्तार
खाड़ी में फिर छिड़ा खूनी संग्राम: ट्रंप की चेतावनी के बाद अमेरिका-ईरान में आमने-सामने की जंग
भारत की हार पर छलका भारतीय खिलाड़ी की मां का दर्द, बोलीं- बेटे के प्रदर्शन पर गर्व है
मौत से भाग रहा था ब्लैक मैम्बा, मगरमच्छ ने पलक झपकते ही किया टुकड़े-टुकड़े
फीफा वर्ल्ड कप: बेल्जियम का तूफान, न्यूजीलैंड को 5-1 से रौंदकर नॉकआउट में मारी एंट्री
अंतरिक्ष में छत्तीसगढ़ का डंका: 14 साल की महिमा राजपूत का ShakthiSAT मिशन में चयन, 108 देशों में करेंगी भारत का नेतृत्व
मुंगेर दौरे पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी: पंचायत सरकार भवन का करेंगे उद्घाटन, इन विकास कार्यों पर रहेगी नजर