मुंगेर जिले के जमालपुर में मुहर्रम का त्योहार अगाध आस्था और सामाजिक सद्भाव के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार की पूरी रात सदर बाजार का इलाका सुरक्षा के घेरे में रहा, जहां चार मुख्य अखाड़ों से निकली ताजिया यात्रा ने शहर को गंगा-जमुनी तहजीब के रंग में सराबोर कर दिया।
सुरक्षा का कड़ा पहरा: एसडीपीओ ने संभाली कमान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद खुद क्विक रिस्पांस टीम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूरी रात शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त करते दिखे। उनकी सक्रियता ने न केवल शहर में सुरक्षा का भरोसा जगाया, बल्कि शांतिपूर्ण माहौल को सुनिश्चित किया।
मंच पर दिखी राजनीतिक एकजुटता सदर बाजार के पास बने स्वागत मंच पर एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। नगर परिषद के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एक साथ नजर आए। इस दौरान मुख्य पार्षद पार्वती देवी और सामाजिक कार्यकर्ता राजन मंडल को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसने शहर में भाईचारे के संदेश को और मजबूती प्रदान की।
वीर अब्दुल हमीद की झांकी रही आकर्षण देर रात तक चली शोभायात्रा में ताजिया सिपल सतरंगी एलईडी लाइट्स से चमकते रहे। इस दौरान अखाड़ा संख्या चार द्वारा प्रस्तुत परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की सजीव झांकी मुख्य आकर्षण बनी रही। युवाओं ने पारंपरिक लाठी, भाला और तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
नम आंखों से विदाई: दौलतपुर में पहलाम शनिवार की सुबह ऐतिहासिक जुबली वेल चौक से होता हुआ यह कारवां दौलतपुर स्थित कब्रिस्तान पहुंचा। यहां पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों और या हुसैन की सदा के साथ ताजिया को पहलाम (विसर्जित) कर दिया गया। शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने शहरवासियों का आभार व्यक्त किया है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहागढ़ किले में पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन, सच के करीब पहुंची जांच
आयरलैंड के खिलाफ हार पर अभिषेक शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया क्यों फिसली जीत
हिंद महासागर का नया साथी: सेशेल्स के साथ भारत की 19 बड़ी रणनीतिक डील, रक्षा से डिजिटल पेमेंट तक का सफर
वेनेजुएला भूकंप: मलबे में जन्मा बच्चा और 18 दिन के शिशु का चमत्कारिक रेस्क्यू, दुनिया दंग
अकील हुसैन की ऐतिहासिक हैट्रिक भी नहीं बचा पाई जीत, आखिरी गेंद पर निखिल चौधरी ने पलटा मैच
श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में जीरो रिस्क का लक्ष्य, कांवरिया पथ पर बिछेंगे 2 किलोमीटर नए तार
क्रिकेट के मैच विनर बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, खत्म हुआ 15 साल का सुनहरी सफर
टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सफर खत्म: ऑस्ट्रेलिया के सामने पस्त हुई वुमेन इन ब्लू , सेमीफाइनल की रेस से बाहर
सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान पाकर गदगद हुए PM मोदी, जानिए किसे समर्पित किया यह खास अवॉर्ड
बड़े बंगले और काफिले में मशगूल सीएम सम्राट, तेजस्वी ने खोला बिहार के टेंडर घोटाले का कच्चा चिट्ठा