राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा प्रहार किया है। भ्रष्टाचार और वित्तीय कुप्रबंधन के आरोपों को लेकर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को रबर-स्टैंप सीएम करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम सम्राट बड़े बंगलों और काफिले के सुख में इतने डूब गए हैं कि राज्य की बदहाली उन्हें नजर ही नहीं आ रही।
रबर-स्टैंप हैं सम्राट, सीएमओ पर पुरानी लॉबी का कब्जा तेजस्वी के अनुसार, बिहार सरकार का रिमोट कंट्रोल कहीं और है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी तरह से कंप्रोमाइज्ड हैं और केवल केंद्र के आदेशों पर दस्तखत कर रहे हैं। राज्य के सीएमओ पर वही लोग काबिज हैं जो पुरानी व्यवस्था का हिस्सा थे। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा, सम्राट जी को प्रशासनिक कामकाज से कोई मतलब नहीं है, वह सिर्फ दिखावे की राजनीति और अपने पद के ठाठ-बाठ में खुश हैं।
खजाना खाली, आकस्मिक निधि के भरोसे सरकार पूर्व उपमुख्यमंत्री ने राज्य की नाजुक वित्तीय स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि बिहार का खजाना खाली हो चुका है। स्थिति यह है कि कर्मचारियों को वेतन और छात्रों को छात्रवृत्ति देने के लिए भी पैसे नहीं हैं। सरकार विकास कार्यों के लिए नियमित बजट बनाने के बजाय आकस्मिक निधि (Contingency Fund) का सहारा ले रही है, जिससे 3,660 करोड़ रुपये हाल ही में निकाले गए हैं। तेजस्वी का आरोप है कि केंद्र से बिहार को उसका हक का फंड नहीं मिल रहा है।
टेंडर घोटाले में बड़ी मछलियों को बचाने का खेल बिहार के चर्चित टेंडर घोटाले पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस का ढोंग कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक मामूली ठेकेदार (रिशु श्री) कई विभागों के टेंडर कैसे मैनेज कर रहा था? तेजस्वी ने कहा कि SVU की चार हजार पन्नों की चार्जशीट में सिर्फ दिखावे के लिए छोटी मछलियों को फंसाया गया है, जबकि असली गुनहगार बड़ी मछलियां खुलेआम घूम रही हैं।
तेजस्वी के तीखे सवाल:
सिंडिकेट पर उठे सवाल तेजस्वी ने दावा किया कि यह केवल एक ठेकेदार का घोटाला नहीं, बल्कि एक पूरा सिंडिकेट है। उन्होंने पूछा कि क्या यह सिंडिकेट सीधे सीएमओ से संचालित हो रहा था? सरकार इस बात का जवाब दे कि ई-टेंडरिंग के बावजूद डिजिटल पोर्टल को कैसे मैनेज किया गया।
बता दें कि हाल ही में एसवीयू (SVU) ने ठेकेदार रिशु श्री और आईएएस संजीव हंस समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। तेजस्वी का आरोप है कि बड़ी मछलियों को मामले से बाहर करने के लिए पूरे खेल को रफा-दफा किया जा रहा है, और इसमें राजनीतिक दबाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है।
Patna, Bihar: RJD leader Tejashwi Yadav says, There is no money to pay salaries to employees, nor to provide scholarships to students. The government treasury has run empty when it comes to paying pensioners and farmers, while the pockets of the corrupt and scamsters are full.… pic.twitter.com/2k9pjGbpb2
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
क्या दूसरे मैच में होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? फैंस की मांग और टीम मैनेजमेंट की रणनीति के बीच फंसा पेच
अंगूठा छाप से लेकर सर्टिफाइड घोटाला चोर तक: तेजस्वी बनाम बीजेपी का सियासी संग्राम
क्या आज होगा वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू? आयरलैंड के खिलाफ बेबी बॉस को मौका देने का सही समय
आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में अय्यर का बड़ा दांव, इन दो युवा सितारों का हुआ डेब्यू
बड़े बंगले और काफिले में मशगूल सीएम सम्राट, तेजस्वी ने खोला बिहार के टेंडर घोटाले का कच्चा चिट्ठा
94 साल की उम्र में छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, बुजुर्ग महिला की आखिरी इच्छा सुनकर भावुक हुआ देश
लापता लेडीज फेम एक्टर को जान से मारने की धमकी, AICWA ने सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार
ईरान का अमेरिका पर पलटवार: बर्बर हमले को बताया UN चार्टर का उल्लंघन
प्यार की खातिर अलीशा बनी अदिति: छत्तीसगढ़ की लड़की ने रामपुर में रचाई शादी, वीडियो वायरल
BJP का दक्षिण मिशन 2027 : नितिन नवीन ने तेलंगाना से भरी हुंकार, कांग्रेस-BRS को दी चुनौती