रविवार तड़के अमेरिका द्वारा ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों में किए गए हवाई हमलों ने मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है। अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य निगरानी और सर्विलांस ठिकानों को निशाना बनाया। इस कार्रवाई के बाद ईरान ने अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में अमेरिका को घेरा है।
युद्धविराम समझौते का खुला उल्लंघन ईरान के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय का आरोप है कि 28 जून 2026 की सुबह की गई यह कार्रवाई 18 जून 2026 को हुए युद्ध समाप्ति समझौते (Memorandum of Understanding on the Termination of the Imposed War) के पहले अनुच्छेद का स्पष्ट उल्लंघन है। तेहरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति अमेरिकी अनादर का प्रमाण बताया है।
UN चार्टर पर उठा सवाल ईरान ने इन हमलों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) के खिलाफ बताया है, जो किसी भी देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ बल प्रयोग को प्रतिबंधित करता है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि समझौतों का लगातार उल्लंघन करना अमेरिकी प्रशासन की पुरानी आदत बन चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की अपील तेहरान ने इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और महासचिव से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। ईरान का तर्क है कि वैश्विक शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का सक्रिय होना अनिवार्य है, ताकि अमेरिका को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया जा सके।
आत्मरक्षा का अधिकार सुरक्षित ईरान ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि वह अपनी रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 का हवाला देते हुए ईरान ने कहा कि उसे अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आत्मरक्षा का पूर्ण अधिकार है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस्लामिक रिपब्लिक किसी भी सैन्य आक्रमण का जवाब देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
आशुतोष प्रताप सिंह
Statement of the Ministry of Foreign Affairs of the Islamic Republic of Iran on the Renewed Violation of the War-Termination Understanding by the United States in the Early Hours of 28 June 2026
— Iran in India (@Iran_in_India) June 28, 2026
(Unofficial Translation)
The Ministry of Foreign Affairs of the Islamic Republic of… pic.twitter.com/3vmnGcAAkm
मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग: युद्धविराम टूटा, अमेरिका और ईरान आमने-सामने
IND vs IRE: क्या आज सीरीज बराबर करेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर टिकीं नजरें
शांति वार्ता पर गहराया संकट: अमेरिका-ईरान में छिड़ा नया युद्ध, बहरीन और कुवैत तक फैली आग
कराची दहला: पाक रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 6 आतंकी ढेर, 4 जवानों की शहादत
हिंदुपुर: आकाशीय बिजली का खौफनाक प्रहार, पेड़ बना आग का गोला, घरों में आई दरारें
राम लला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी : अखिलेश यादव पर सीएम योगी का तीखा प्रहार
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो का जादू फीका, कोलंबिया ने पुर्तगाल को गोलरहित बराबरी पर रोका
सूट-टाई पहनकर स्विमिंग पूल में कूदे जोहरान ममदानी, 90 साल पुरानी परंपरा के पीछे की कहानी
अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर, केजरीवाल का बड़ा ऐलान
देश भर में मानसून का एक्शन मोड : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट