सहरसा (सिमरी बख्तियारपुर): सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश ने कुदरत का भीषण कहर बरपाया है। हिंदुपुर वार्ड संख्या 08 में गिरी आकाशीय बिजली (ठनका) ने स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया। घटना के दौरान हुए जोरदार धमाके से पूरा मोहल्ला किसी भूकंप की तरह कांप उठा।
पेड़ बना आग का गोला आकाशीय बिजली सीधे साबिर आलम के घर के पीछे स्थित एक विशाल पेड़ पर गिरी। बिजली गिरने के साथ ही पेड़ में भीषण आग लग गई और लपटें उठने लगीं। ठनके की आवाज इतनी भयानक थी कि मूसलाधार बारिश के बावजूद डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए।
घर की दीवारों में पड़ी दरारें वज्रपात की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके से साबिर आलम के पक्के मकान की दीवारों में गहरी दरारें पड़ गईं। धमाके के दबाव से घर की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। घर के अंदर मौजूद महिलाएं और बच्चे इस घटना से बुरी तरह सहम गए।
बड़ी अनहोनी टली पेड़ में लगी आग रिहायशी इलाके के लिए घातक साबित हो सकती थी, लेकिन कुदरत ने ही राहत पहुंचाई। बिजली गिरने के तुरंत बाद हुई मूसलाधार बारिश ने पेड़ की आग को कुछ ही मिनटों में बुझा दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या मवेशियों के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रशासन का हाई अलर्ट लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने आपदा प्रबंधन विभाग की गाइडलाइन के तहत ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बादलों की गड़गड़ाहट के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
बिहार में मौसम का मिजाज मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों में आंधी-पानी का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
वेनेजुएला में भूकंप का कहर: तबाही के मलबे से निकला 18 दिन का चमत्कारी बच्चा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, लगातार सात मैचों में गोल करने वाले बने दुनिया के पहले खिलाड़ी
खराब मौसम ने रोकी राज्यपाल और कृषि मंत्री की राह, ऑनलाइन जुड़े राष्ट्रीय आम समागम से
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस, डमी के जरिए हुआ खौफनाक वारदात का रिक्रिएशन
डीपफेक विवाद पर छलके पायल गेमिंग के आंसू, निखिल चिनप्पा ने दी मोटी चमड़ी रखने की सलाह
कैलाश मानसरोवर यात्रा: 52 भारतीय काठमांडू में फंसे, विदेश मंत्रालय ने जारी की सख्त एडवाइजरी
भीषण गर्मी और मूसलाधार बारिश का दोहरा खेल : कहीं लू का सितम, तो कहीं बाढ़ का खतरा
हिंद महासागर में भारत का वॉचडॉग : पीएम मोदी ने सेशेल्स को सौंपा अत्याधुनिक पेट्रोल वेसल
शिक्षा सत्र शुरू, पर ताले में कैद पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम : नदारद मिले अधीक्षक और स्टाफ
नक्शे से मिटा देंगे: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, दोनों देशों में छिड़ी मिसाइल जंग