बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय टीम बैकफुट पर है। आज होने वाले निर्णायक मुकाबले से पहले टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हार की असली वजहों पर खुलकर बात की है।
हम एक टीम के तौर पर फेल हुए: अभिषेक पहले टी20 मैच में 20 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने आयरलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि विपक्षी टीम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों विभागों में हमसे बेहतर थी। उन्होंने साफ तौर पर माना कि आयरलैंड की टीम जीत की असली हकदार थी।
परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में चूके भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने हार के लिए आयरलैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को सबसे बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा, एक टीम के तौर पर हम परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढालने में विफल रहे। यही हमारी हार की मुख्य वजह बनी। हमने अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू नहीं किया, जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा।
करो या मरो की स्थिति आज का मुकाबला भारतीय टीम के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। अगर भारत आज का मैच हारता है, तो उसे सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया इस दबाव से उबरकर वापसी कर पाती है या फिर दिसंबर 2023 के बाद पहली बार किसी टी20 सीरीज में हार का सामना करती है।
अभिषेक ने भरोसा जताया है कि पिछले मैच की गलतियों से सीखकर टीम आज के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या युवा भारतीय टीम आज बेलफास्ट में अपनी साख बचा पाएगी।
🔴 WE FAILED AS A TEAM - ABHISHEK SHARMA BRUTAL STATEMENT 🤯
— Sam (@cricsam02) June 27, 2026
🎙️: Ireland fully deserved the win after outperforming India in all three departments. He admitted India failed to execute key plans but stressed that the team will learn from the defeat and aim to bounce back stronger… pic.twitter.com/8lAzKL5JSb
मौत से नहीं डरती : शेख हसीना का वतन वापसी का ऐलान, बांग्लादेश की राजनीति में हलचल
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदला: झमाझम बारिश और आंधी से मिली राहत, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
प्लेइंग-11 में जगह नहीं, फिर भी मैदान पर मचा वैभव का शोर; फैंस हुए क्रेजी
पीओके के निवासियों की पहचान पर पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, भड़के स्थानीय नेता और प्रवासी
BJP का दक्षिण मिशन 2027 : नितिन नवीन ने तेलंगाना से भरी हुंकार, कांग्रेस-BRS को दी चुनौती
केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहागढ़ किले पर पुलिस ने किया क्राइम सीन रीक्रिएट, डमी का इस्तेमाल कर सुलझाई मर्डर की मिस्ट्री
IRCTC का धमाकेदार ऑफर: मानसून में बेहद सस्ते में करें दक्षिण भारत यात्रा , देखें पूरा टूर प्लान
प्रधानमंत्री मोदी को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान: गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइज़न से नवाजे गए
लापता लेडीज फेम एक्टर को जान से मारने की धमकी, AICWA ने सीएम मोहन यादव से लगाई गुहार
लियोनेल मेसी ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड