महाराष्ट्र में कृषि संकट लगातार गहराता जा रहा है। राज्य में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े डराने वाले हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने गंभीर दावा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र में हर दिन औसतन 6 किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।
महंगाई की मार, अन्नदाता बेहाल छत्रपति संभाजीनगर में मीडिया से मुखातिब होते हुए रोहित पवार ने कहा कि आज का किसान चौतरफा संकट से घिरा है। खेती में इस्तेमाल होने वाले खाद, बीज, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन इसके मुकाबले किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीन पर काम करने के बजाय केवल दिखावा कर रही है।
कर्जमाफी बनी छलावा ? सरकार की कर्जमाफी योजना पर निशाना साधते हुए पवार ने कहा कि इसमें लगाई गई जटिल शर्तों के कारण लगभग 70 प्रतिशत किसान इसके लाभ से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले साल भारी बारिश से 35 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था। सरकार ने 31 हजार करोड़ मुआवजे का वादा तो किया, लेकिन किसानों के हाथ में सिर्फ 10 हजार करोड़ ही पहुंचे। बाकी 20 हजार करोड़ सरकार की शर्तों की भेंट चढ़ गए।
उद्धव ठाकरे के दौरे पर बोले पवार शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के पाला बदलने के बाद उद्धव ठाकरे द्वारा किए जा रहे राज्यव्यापी दौरों पर भी रोहित पवार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे का उन क्षेत्रों में जाना जरूरी है जहां के सांसद बागी हुए हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए यह एक अनिवार्य कदम है।
सरकार को घेरने की तैयारी रोहित पवार ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी मराठवाड़ा और पूरे राज्य में किसानों से संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य सरकार को किसानों के हितों में ठोस फैसले लेने के लिए मजबूर करना है। उन्होंने मांग की कि सरकार केवल घोषणाओं के बजाय फर्टिलाइजर की कीमतें कम करे और किसानों तक सीधा लाभ पहुंचाए।
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra: NCP (SP) MLA Rohit Pawar says, Every day, around six farmer suicides are happening in Maharashtra. If you look at it, the cost of farming inputs such as fertilisers, petrol, diesel, seeds, and other expenses has been continuously… pic.twitter.com/ypHv9XiQ7S
— IANS (@ians_india) June 27, 2026
रामपुर में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: 3.74 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी निगाहें
आंधी-तूफान के साथ 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की रफ्तार से बदलेगा मौसम का मिजाज
सेशेल्स में पीएम मोदी की अनोखी मुलाकात: दुनिया के सबसे बुजुर्ग जोनाथन से मिले प्रधानमंत्री
भारत की हार पर छलका भारतीय खिलाड़ी की मां का दर्द, बोलीं- बेटे के प्रदर्शन पर गर्व है
क्या वॉशिंगटन सुंदर के साथ हो रही है नाइंसाफी ? अश्विन ने टीम मैनेजमेंट की रणनीति पर उठाए गंभीर सवाल
काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: ट्रेन पकड़ने जा रहे वृद्ध की मौके पर मौत
क्रिकेट वर्ल्ड कप का हीरो अब बेसबॉल का खिलाड़ी: 41 साल की उम्र में लियाम प्लंकेट ने रचा इतिहास
टी-20 में भारत का दबदबा, लेकिन इन 10 टीमों ने दी है कड़ी चुनौती
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप, भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए झटके