नई दिल्ली: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 16 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में मानसून का दायरा और बढ़ेगा। अनुकूल परिस्थितियों के चलते यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे इन इलाकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल पर मौसम की विशेष नजर है। 27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में सात से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। 28 जून को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में भी बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए मौसम विभाग ने मिला-जुला अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
*मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 27, 2026
मुख्य बिंदु
(i) इस हफ़्ते पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की संभावना है। साथ ही, 27 से 29 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में और 28 जून, 2026 को असम व मेघालय में कहीं-कहीं… pic.twitter.com/nKCqTNVfzJ
मोदी सरकार के 12 साल: योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
IND vs IRE: सीरीज बचाने के लिए भारत की अग्निपरीक्षा , जानिए दूसरे टी-20 का पूरा लेखा-जोखा
गंगा हादसे के पीड़ितों को मरहम: मंत्री ने बांटे 20 लाख के चेक, आवास और रोजगार पर भी बड़ा ऐलान
जोफ्रा आर्चर की अजीब जिद , विकेट के जश्न में नहीं हुए शामिल; कप्तान स्टोक्स ने बीच मैदान लगाई फटकार
भारत की हार पर छलका भारतीय खिलाड़ी की मां का दर्द, बोलीं- बेटे के प्रदर्शन पर गर्व है
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 4 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा स्थगित
IND vs IRE: सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, क्या 15 साल का वंडर किड करेगा डेब्यू?
दिल्ली में असुरक्षित कोचिंग सेंटर्स की खैर नहीं: CM का 1 महीने का अल्टीमेटम, नियम तोड़े तो होगा सीधा सील
आसमान से मौत बनकर गिरी लकड़ी: बाइक सवार पर काल बनकर टूटा पेड़, CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना