‘तोर पइसा से हम करतिही’: राजधानी के बीच सरेआम हो रहा ‘उड़ता बिहार’, नशाखोरी का वीडियो वायरल
News Image

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नशे का कारोबार और इसका सेवन किस कदर बेलगाम हो चुका है, इसका एक खौफनाक नजारा राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे देखने को मिला है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक बीच सड़क पर बेखौफ होकर नशीले इंजेक्शन का सेवन कर रहा है।

‘तुम्हारे पैसे से कर रहे हैं’ वीडियो बनाने वाले शख्स ने जब युवक को टोका, तो उसने तल्ख लहजे में जवाब दिया, तोरा कवची हव हो? तोर पइसा से हम करतिही। यानी, उसे किसी का डर नहीं है और वह सरेआम अपनी लत पूरी कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोज बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गुजरती हैं, लेकिन इन नशेड़ियों को प्रशासन का कोई खौफ नहीं है।

छीना-झपटी और मारपीट का डर स्थानीय लोगों का कहना है कि ये नशेड़ी सिर्फ नशा ही नहीं करते, बल्कि नशे की हालत में राहगीरों से छीना-झपटी और मारपीट की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं। राजेंद्र नगर ओवरब्रिज के नीचे का इलाका अब आम जनता के लिए असुरक्षित होता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से यहां नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शराबबंदी और नशे की नई खेप बिहार में 1 अप्रैल 2016 से शराबबंदी लागू है, लेकिन जानकारों का मानना है कि इसके बाद राज्य में सूखे नशे (ड्रग्स) की बाढ़ आ गई है। राजधानी के रेलवे स्टेशन से लेकर फ्लाईओवर के नीचे तक, हेरोइन, स्मैक और कोकीन जैसे नशों की आसान उपलब्धता ने युवाओं को अपनी चपेट में ले लिया है।

सस्ता नशा बना युवाओं की जान का दुश्मन वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश अश्क के अनुसार, शराबबंदी के बाद युवा सस्ते विकल्पों की ओर मुड़ गए हैं। अब खांसी की दवा, थिनर, नेल पॉलिश रिमूवर और शू लोशन जैसे खतरनाक पदार्थों का इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा है। मात्र 100 से 200 रुपये में मिलने वाला यह नशा युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

चिकित्सकों की चेतावनी चिकित्सकों का कहना है कि सूखे नशे की लत शरीर को अंदर से खोखला कर देती है। डॉ. धर्मवीर उपाध्याय के मुताबिक, नशे की अधिकता से शरीर सिकुड़ने लगता है, भूख-प्यास मर जाती है और इसका अंत अक्सर मौत के रूप में होता है। यदि इस पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो बिहार की आने वाली पीढ़ी इस भयंकर महामारी की भेंट चढ़ जाएगी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री: वैभव सूर्यवंशी का नेट्स में जलवा!

Story 1

94 की उम्र में अमेरिकी सपना छोड़ा, मातृभूमि के लिए दादी ने ठुकराया विदेशी पासपोर्ट

Story 1

जब हार के मुहाने पर खड़ी थी टीम इंडिया: उमरान मलिक की वो 3 गेंदें, जिसने आयरलैंड के मुंह से छीनी जीत

Story 1

पढ़ाई के लिए गए आयरलैंड, संजू सैमसन का विकेट लेकर रातों-रात बने स्टार: जय मूंदड़ा की कहानी

Story 1

प्रसिद्ध कृष्णा की खराब गेंदबाजी: अंतरराष्ट्रीय टी-20 में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, निशाने पर टीम इंडिया के चयनकर्ता

Story 1

एनकाउंटर के बाद ग्रामीणों का बड़ा फैसला: बिलौटी गांव का नाम बदलकर रखा भरत नगर

Story 1

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI से बाहर करने पर भड़के फैंस, निशाने पर आए गौतम गंभीर

Story 1

रामलला के दरबार में केजरीवाल का तीखा प्रहार: चढ़ावा चोरी महापाप, FIR तो महज दिखावा

Story 1

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक: अखिलेश ने राजभर पर कसा तंज, कहा- अब घर से नहीं निकल पाएंगे मंत्री

Story 1

दमोह में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: आग उगलने वाले स्टंट से युवक झुलसा