मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मोहर्रम के मौके पर निकाली गई ताजिया गश्त के दौरान एक खौफनाक हादसा सामने आया है। यहां एक युवक आग उगलने का स्टंट (Fire Stunt) कर रहा था, तभी आग उसके मुंह में भड़क गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
स्टंट के दौरान कैसे घटी घटना? शहर के गड़ी मोहल्ले में मोहर्रम की परंपरा के तहत जुलूस निकाला जा रहा था। दौरान, कुछ युवक मशाल के सामने मुंह में पेट्रोल भरकर आग उगलने का प्रदर्शन कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने तीन बार सफलतापूर्वक स्टंट किया, लेकिन चौथी बार में पेट्रोल के कारण आग अनियंत्रित हो गई।
मुंह और गले में पहुंची आग चौथी बार जब युवक ने मशाल की ओर पेट्रोल फूंका, तो लपटें सीधी उसके मुंह की ओर लौट आईं। आग की चपेट में आने से युवक का चेहरा और गला बुरी तरह झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत आग बुझाई, लेकिन पेट्रोल के कारण गले के अंदरूनी हिस्सों में भी गंभीर जलन और चोटें आई हैं।
जबलपुर रेफर हुआ युवक हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। युवक को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे प्रदर्शन कर रहे युवक का चेहरा अचानक आग की लपटों से घिर गया।
प्रशासन की चेतावनी घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से धार्मिक आयोजनों और जुलूसों के दौरान किसी भी प्रकार के जोखिम भरे स्टंट से बचने की अपील की है। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से आयोजनों में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि ऐसे खतरनाक हादसों को दोबारा होने से रोका जा सके।
*आग से स्टंट करते युवक के मुंह में लगी आग,
— अनिल भारद्वाज (@Anil000789) June 26, 2026
मोहर्रम में युवक को स्टंट करना पड़ा महंगा
Odisha Resign #KetanAgarwal #WelcomeToTheJungle #AyodhyaMeinKejriwal #OBSIDIANRANK1 #OBSIDIANRANK1 #RamMandir #ChadhavaScam #moharam #madhypradesh @Damoh #DevendraFadnavis pic.twitter.com/fS7F3FQ1ap
बिहार में शिक्षकों का अब घर बैठे होगा ट्रांसफर, नई ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म होगा भ्रष्टाचार!
कटिहार में मुहर्रम की अनूठी मिसाल: मंदिर के सामने मुस्लिम युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला
कांग्रेस का बड़ा दांव: यूपी में दलित चेहरा आगे, संजय दत्त को हरियाणा की कमान
गोनूधाम के अच्छे दिन : अब बनेगा हाई-टेक स्टेशन, 2028 तक पूरी होगी भागलपुर बाईपास रेल परियोजना
आगरा: गंदे नाले में काटा जन्मदिन का केक, BJP पार्षद का अनोखा विरोध वायरल
जयपुर में हैवानियत की हदें पार: बेटे ने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, घसीटते हुए घर से बाहर फेंका
आयरलैंड के खिलाफ भारत को मिली शर्मनाक हार, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार हुआ ऐसा उलटफेर
शिमला में खौफनाक हादसा: फेसबुक लाइव के दौरान 200 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत
ऐतिहासिक उलटफेर: आयरलैंड के सामने पस्त हुई टीम इंडिया, 34 रनों से मिली करारी शिकस्त
वेनेजुएला भूकंप: मलबे के नीचे मौत से जंग जीत मां ने दिया बच्चे को जन्म, हर तरफ हो रही चर्चा