अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित दान में कथित हेराफेरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।
विपक्ष पर तुष्टिकरण का आरोप डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये पार्टियां केवल मुस्लिम वोट बैंक को रिझाने के लिए सनातन संस्कृति पर हमले कर रही हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति में डूबा हुआ है।
बाबरी मस्जिद के चंदे का हिसाब कहां है? ब्रजेश पाठक ने विवाद के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने पूछा, बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए भी चंदा इकट्ठा हुआ था, क्या कोई उसके बारे में पूछ रहा है? उस पैसे का आखिर क्या हुआ? उस पर कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहा?
मदरसों की फंडिंग पर कड़ा रुख उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे मदरसों और उनकी फंडिंग को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती जिलों में मदरसों को बाहर से मिलने वाली फंडिंग और टेरर-फंडिंग की जांच हो रही है। सरकार ने ऐसे कई संदिग्ध मदरसों को बंद भी किया है।
चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा राम मंदिर दान विवाद के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े बदलाव हुए हैं। महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चंपत राय ट्रस्ट की कमान संभाले हुए थे और निर्माण कार्य के प्रबंधन में उनकी मुख्य भूमिका थी।
मामले की जांच और गिरफ्तारी यह विवाद 7 जून को सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद शुरू हुआ। ट्रस्ट की शिकायत पर 13 जून को एसआईटी का गठन किया गया। जांच के बाद 25 जून को एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस ने अब तक आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है।
अखिलेश यादव का हमला दूसरी ओर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए कहा, अब भाजपा की लंका का अंत होगा और लंकाधिपति का भी। अखिलेश के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।
*VIDEO | Mirzapur: Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak on Ayodhya Ram temple donation controversy, says, Was money collected for the Babri Masjid or not? It was collected, wasn’t it? Ask about that. Is anyone questioning it? These people from the Samajwadi Party and Congress… pic.twitter.com/wTHfmnKmMs
— Press Trust of India (@PTI_News) June 26, 2026
यूपी फतह के लिए बीजेपी का मिशन 2027 : नई टीम, नया जोश और विवादों से निपटने का ब्लूप्रिंट
महाराष्ट्र के लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को मिलेगा राज्य बीमा का सुरक्षा कवच
अंतरिक्ष में भारत का परचम: रायपुर की महिमा राजपूत चुनी गईं अंतरराष्ट्रीय शक्तिसैट मिशन के लिए
बिहार में शिक्षकों का अब घर बैठे होगा ट्रांसफर, नई ऑनलाइन व्यवस्था से खत्म होगा भ्रष्टाचार!
मशीनों की रफ्तार भी पड़ गई फीकी, मजदूरों के इस गजब टीम वर्क ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
अयोध्या पर लांछन बर्दाश्त नहीं: राम मंदिर चंदा मामले में CM योगी की दो टूक, बोले- ‘सबका हिसाब होगा’
विदेश जाने का बना रहे हैं प्लान? तो जेब ढीली करने को रहें तैयार, पासपोर्ट सेवाओं के लिए नई दरें लागू
भूकंप से कराहते वेनेजुएला के लिए मसीहा बना भारत, शुरू हुआ ऑपरेशन अमिस्ताद
NEET UG 2026: री-एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, फीस रिफंड के लिए आज ही अपडेट करें बैंक डिटेल
वेनेजुएला की मदद को आगे बढ़ा भारत का ऑपरेशन अमिस्ताद , एलीट फोर्स के साथ भेजी 35 टन जीवन रक्षक सामग्री