बीजिंग की गगनचुंबी इमारतों के बीच एक खौफनाक हादसा सामने आया है। शहर की सबसे ऊंची इमारत सीआईटीआईसी टावर (CITIC Tower) से एक बेकाबू विमान सीधे जाकर टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा खिड़की तोड़कर अंदर फंस गया, जबकि बाकी का आधा हिस्सा हवा में टूटकर नीचे आ गिरा।
आसमान से बरसी मौत का खौफनाक मंजर यह हादसा उस वक्त हुआ जब शाम के 6 बजे लोग अपने दफ्तरों में काम कर रहे थे। हवा में संतुलन खोने के बाद छोटा विमान सीधे 1,700 फीट ऊंचे सीआईटीआईसी टावर से जा टकराया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरी इमारत भूकंप की तरह हिल गई। बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और किसी बड़े हमले या आपदा की आशंका से लोग सीढ़ियों की ओर भागने लगे।
टुकड़े होकर जमीन पर गिरा विमान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विमान को हिचकोले खाते हुए टावर के ऊपरी हिस्से से टकराते देखा जा सकता है। टक्कर से इमारत की मजबूत कांच की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं। विमान का पिछला हिस्सा दबाव के कारण बीच से अलग होकर नीचे की ओर गिर गया। जमीन पर गिरते ही मलबे में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद वहां आग की लपटें और काले धुएं का गुबार छा गया।
इमारत पर मंडराया ढहने का खतरा टक्कर के बाद टावर की दीवार में एक बड़ा छेद दिखाई दे रहा है। इतनी ऊंचाई पर विमान की सीधी टक्कर से पूरी गगनचुंबी इमारत की संरचना को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। एहतियात के तौर पर चीनी सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत पूरे टावर को खाली कराने के लिए मेगा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फायर ब्रिगेड और बचाव दल मौके पर तैनात हैं।
प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है कि विमान में कितने लोग सवार थे या इमारत के अंदर कितने लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मलबे से निकलने वाला धुआं और आग बुझाने का काम जारी है। बीजिंग के सबसे सुरक्षित इलाके में हुई इस घटना ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। प्रशासन फिलहाल नुकसान का आकलन कर रहा है।
WATCH: A small plane slammed into Beijing s tallest skyscraper.
— Clash Report (@clashreport) June 26, 2026
The Sunward SA60L Aurora (reg. B-12PP), operated by Shuangyue General Aviation Beijing, struck the CITIC Tower (China Zun), disintegrating on impact — debris and small fires fell near the building s east entrance.… pic.twitter.com/WrXUeVNWNf
बारामती में जल संकट का होगा खात्मा: सुनेत्रा पवार ने दिसंबर 2026 तक का दिया अल्टीमेटम
कल का मौसम: दिल्ली से बिहार तक आंधी-तूफान का अलर्ट, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
जॉन अब्राहम पर चढ़ा क्रिकेट का खुमार: अब यूरोपियन टी20 लीग में मचाएंगे धमाल
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 ने मचाया तहलका: 6 दिन में 50 मिलियन व्यूज के साथ समय रैना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
यमराज की बालकनी में सो गया शख्स: 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर लेटा शराबी, देखें वायरल वीडियो
कांग्रेस का बड़ा दांव: यूपी में दलित चेहरा आगे, संजय दत्त को हरियाणा की कमान
बेंगलुरु में गूंजी अंग प्रदेश की गूंज: मंजूषा कला ने 13 राज्यों के बीच जमाया अपना सिक्का
भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: देवरिया में गरजे योगी, सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
श्रावणी मेला 2026: सावन के बाद भादो में भी मिलेंगी मेला जैसी सुविधाएं ? जानिए विधायक ने क्या दिया आश्वासन
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल: 120 की रफ्तार, धुआं जीरो