इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में शुरू हुए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के पहले दिन एक दृश्य ने सभी का ध्यान खींचा। टॉस जीतकर जब न्यूजीलैंड की टीम मैदान पर उतरी, तो सभी खिलाड़ियों के हाथ पर काली पट्टी (ब्लैक आर्मबैंड) बंधी हुई थी।
श्रद्धांजलि का भावुक कारण न्यूजीलैंड टीम द्वारा काली पट्टी बांधने के पीछे का कारण उनके पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बॉब ब्लेयर का निधन है। 24 जून को अपने 94वें जन्मदिन के दिन ही बॉब ब्लेयर ने अंतिम सांस ली। उन्हें सम्मान देने के लिए कीवी टीम ने यह कदम उठाया।
कौन थे बॉब ब्लेयर? बॉब ब्लेयर न्यूजीलैंड क्रिकेट के शुरुआती दौर के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 1952 से 1964 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 19 टेस्ट मैच खेले और 43 विकेट चटकाए। वह दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित क्रिकेटरों में गिने जाते थे।
क्रिकेट इतिहास का सबसे भावुक अध्याय ब्लेयर का नाम क्रिकेट के पन्नों में सिर्फ उनके खेल के लिए नहीं, बल्कि उनके अदम्य साहस के लिए भी दर्ज है। 1953 में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान टांगीवाई रेल हादसे में उनकी मंगेतर नेरिसा लव का निधन हो गया था।
उस गहरे सदमे के बावजूद, टेस्ट मैच के दौरान जब न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिर गए थे, तब 21 वर्षीय ब्लेयर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। यह दृश्य देखकर स्टेडियम में मौजूद 23 हजार दर्शक और दोनों टीमों के खिलाड़ी भावुक हो गए थे। यह पल आज भी खेल जगत में साहस की सबसे बड़ी मिसाल माना जाता है।
क्रिकेट जगत ने जताया शोक न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बॉब ब्लेयर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बोर्ड के अंतरिम सीईओ ने कहा कि 1953 में ब्लेयर द्वारा दिखाया गया साहस और खेल भावना हमेशा क्रिकेट प्रेमियों को प्रेरित करती रहेगी। उनकी याद को संजोने के लिए ही न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टांगीवाई शील्ड शुरू की गई थी।
50 up for Tom Latham! His 32nd in Test cricket.#ENGvNZ | 📸 @PhotosportNZ pic.twitter.com/yNzYReLdoG
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 25, 2026
मुंबई लोकल में खौफनाक वारदात: मामूली कहासुनी में गई 22 साल के युवक की जान
मैं गांधी मैदान की संपूर्ण क्रांति का गवाह हूं : पटना में बरसे जेपी नड्डा, याद दिलाया 1975 का काला अध्याय
लोको पायलट के केबिन में मिला अजगर, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो!
FIFA वर्ल्ड कप 2026: नॉकआउट की रेस में 13 टीमों की एंट्री, उलटफेर का दौर जारी
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तय! बेलफास्ट में माता-पिता की मौजूदगी ने बढ़ाई उम्मीदें
इस्तीफा दें CM भगवंत मान : वायरल वीडियो विवाद पर राघव चड्ढा ने खोली पंजाब सरकार की पोल
इतिहास रचने को तैयार 15 साल का वैभव : फील्डिंग से सिरदर्द , पर बल्लेबाजी में कोई थकावट नहीं!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 2 गिरफ्तार, चंपत राय के ड्राइवर की तलाश तेज
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: 7.5 की तीव्रता से थर्राया देश, मलबे में तब्दील हुई इमारतें
27 साल पुराने गाने पर थिरके शाहरुख खान, मुंबई इवेंट में दिखा किंग का वही पुराना जादू