बिहार के भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने राज्य की सियासत गरमा दी है। लंबे समय से चुप्पी साधे बैठे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अब इस मामले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकार निष्पक्ष जांच के लिए प्रतिबद्ध है।
न्यायिक जांच और न्याय का भरोसा राजधानी पटना के ज्ञान भवन में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, भोजपुर में एक घटना घटी, जिसके बाद सरकार ने तुरंत न्यायिक आयोग का गठन किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है—न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कोई गलत है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी।
दबाव में सरकार, विपक्ष और सहयोगियों के सवाल भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद से ही पुलिस प्रशासन चौतरफा घिरी हुई है। विपक्ष के साथ-साथ सरकार के सहयोगी दलों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। हाल ही में भरत तिवारी के गांव में हुई महापंचायत में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर भी शामिल हुए थे, जिन्होंने न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी।
जांच टीम पहुंची बिलौटी गांव मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश दिया है। जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जांच टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। टीम में डीआईजी सत्य प्रकाश, डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी राज भी शामिल थे। अधिकारियों ने बिलौटी गांव पहुंचकर भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की और मामले की जानकारी ली।
पुलिस पर गिरी गाज, डीएसपी हटाए गए सरकार की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के साथ-साथ डीएसपी को भी हटा दिया गया है।
मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता और राजनीतिक दलों से अपील की कि न्यायिक रिपोर्ट आने तक धैर्य रखें और माहौल बिगाड़ने वाली बयानबाजी से बचें। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*भरत तिवारी एनकाउंटर केस की ज्यूडिशियल एनक्वायरी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ-साफ कहा न्याय मिले,कोई अगर गलत है तो उस पर कार्रवाई होगा !#Bihar #SamratChoudhary #BharatTiwari pic.twitter.com/enxtd6e5Bq
— SOURAV RAJ (@souravreporter2) June 25, 2026
WrestleMania 42: ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन के कान में क्या कहा था? हॉल ऑफ फेमर ने खोला राज
गर्दन के निशान से लेकर कनाडा कनेक्शन तक: वायरल वीडियो पर सीएम भगवंत मान का बड़ा खुलासा
ओडिशा की राजनीति में बड़ा उलटफेर: पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन ने थामा शंख , नवीन पटनायक की मौजूदगी में हुई एंट्री
आयरलैंड दौरे से पहले श्रेयस अय्यर के Second DOB का क्या है राज?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मिलेगा अलग ड्रेसिंग रूम, जानें ICC का ये खास नियम
इबोला का खतरा: भारत ने लॉन्च किया एयर सुविधा 2.0 , अब डिजिटल होगी यात्रियों की निगरानी
पत्नी का बर्थडे बना मुसीबत: हाईवे पर रेड कार्पेट बिछाने वाले कारोबारी पर पुलिस का एक्शन
वेनेज़ुएला से जापान तक: एक ही दिन 3 महाद्वीपों में 3 बड़े भूकंप, पूरी दुनिया में दहशत
क्या NCERT की कृष्णा किताब में शाकाहार-मांसाहार का भेदभाव है? बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
शादी में धोनी-कोहली को क्यों नहीं बुलाया? आकाश दीप ने खोला बड़ा राज