मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने नाम से वायरल हो रहे उस कथित वीडियो पर चुप्पी तोड़ दी है, जिसमें उन पर धार्मिक बेअदबी का आरोप लगाया जा रहा है। गुरुवार को मोहाली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मान ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए अपनी बेगुनाही के सबूत पेश किए।
सीएम मान ने वीडियो की सच्चाई को खारिज करते हुए कहा, मेरे गले पर बचपन से एक निशान है, जो उस वायरल वीडियो में कहीं नहीं दिख रहा। इसके अलावा, वीडियो में दिख रहा शख्स चश्मा पहनकर अपनी आंखों को छिपाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि वैसी आंखें बनाना नामुमकिन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे नवंबर 2016 के बाद से कनाडा गए ही नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल पर एक साथ हमला बोला। उन्होंने कहा, ये पार्टियां राजनीतिक रूप से मुझसे मुकाबला नहीं कर पा रही हैं, इसलिए वे ग्राउंड पर जीरो हो चुकी हैं। अब वे मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही हैं। मान के अनुसार, यह पूरी कवायद केवल उन्हें सियासी नुकसान पहुँचाने के लिए की गई है।
सीएम मान ने कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के सभी कानूनों का सम्मान करते हैं और उन्हें चुनौती देने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने घोषणा की कि वे इस वीडियो की जांच के लिए अकाल तख्त को पत्र लिखेंगे। मान ने इस साजिश के पीछे जगमन समरा का हाथ होने का इशारा करते हुए कहा कि उसे इंटरपोल के जरिए भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
अंत में सीएम ने कहा कि धर्म का इस्तेमाल राजनीति के लिए करना बेहद गलत है। उन्होंने कहा, मैंने पूरे मामले का फैसला पंजाब की संगत पर छोड़ दिया है। हमने पंजाब के लिए जितना काम किया है, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया, इसीलिए विपक्ष डरा हुआ है। आने वाले दिनों में और भी खुलासे होंगे कि यह वीडियो किसने और क्यों बनवाया था।
*#WATCH | Mohali | Over purported video allegedly showing desecration of Sikh Guru photos by him, Punjab CM Bhagwant Mann says, ...They cannot fight with me politically, so they are trying to defame me on religious grounds...I cannot challenge Sri Akal Takht...The person seen in… pic.twitter.com/nj4v5Aw7Fn
— ANI (@ANI) June 25, 2026
किशनगंज में उमस से बेहाल लोग, आज झमाझम बारिश की उम्मीद
यूपी-दिल्ली का इंतजार खत्म: मॉनसून की आहट, जल्द होगी झमाझम बारिश
राम मंदिर दान विवाद: क्या सोने की लूट हुई? अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगे गंभीर आरोप
पद्म भूषण समारोह में व्हीलचेयर पर दिखीं अलका याग्निक, फैंस की बढ़ी चिंता
सरकारी इंजीनियर के घर धनकुबेर का खजाना: बिहार से दिल्ली तक फैला भ्रष्टाचार का साम्राज्य
भूकंप से दहला वेनेजुएला: पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ
छत्तीसगढ़ की बेटी की उड़ान: 10वीं की छात्रा महिमा बनाएंगी चांद के लिए सैटेलाइट
इटली में भारतीय महिलाओं से बदसलूकी: बांग्लादेशी वेटर ने किया भारत का अपमान, पुलिस के सामने झुककर मांगी माफी
NCERT की नई किताब में आपातकाल का अध्याय, इतिहास पर घमासान
रील बनाने का शौक बना जानलेवा: गोवा के बागा बीच पर लहरों में बहा युवक, मना करने के बाद भी नहीं माना