ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ा संघर्ष अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई सभ्यता मिटाने की धमकी के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद अपने नागरिकों के लिए एक बेहद सख्त एडवाइजरी जारी की है।
घर में रहें, बाहर न निकलें दूतावास ने ईरान में रह रहे सभी भारतीयों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे फिलहाल जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें। लोगों से कहा गया है कि अगले 48 घंटों तक घरों से बाहर न निकलें और किसी भी तरह की आवाजाही से बचें। अगर कहीं जाना बहुत जरूरी हो, तो पहले भारतीय दूतावास से संपर्क करना अनिवार्य कर दिया गया है।
ट्रंप की चेतावनी और हमलों का सिलसिला तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खर्ग आइलैंड और प्रमुख रेल नेटवर्कों को निशाना बनाया। इन हमलों के बाद ईरान के कई शहरों में अंधेरा छा गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने समय रहते होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला, तो उसे भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि, आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है।
जेडी वेंस का आर्थिक आतंकवाद पर प्रहार अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा है कि ईरान ‘आर्थिक आतंकवाद’ फैला रहा है, जिसे खत्म करना जरूरी है। वेंस ने इस क्षण को इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक बताया है।
ईरान का पलटवार हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने भी मोर्चा खोल दिया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी तेल और गैस फील्ड्स के साथ-साथ अमेरिका के सहयोगी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर हमला किया है। साथ ही, इजरायल की सैन्य सुविधाओं को भी हवाई हमलों का निशाना बनाया गया है।
मध्य-पूर्व में जारी इस टकराव ने वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। फिलहाल, सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ईरान तय डेडलाइन तक झुकता है या युद्ध की आग और अधिक फैलती है।
In view of the rapidly evolving situation in Iran, Indian nationals who are currently in Iran are advised to stay put where they are, shelter in place and avoid further movements. Any movement within Iran and to the border crossings of Iran may be considered only in close… pic.twitter.com/3xQ2y4FeBp
— ANI (@ANI) April 7, 2026
मराठी उच्चारण विवाद: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मांगी माफी, बताया क्यों हुई गलती
चलती ट्रेन बनी काल: राघोपुर स्टेशन पर महिला का पैर फिसला, इलाज के दौरान मौत
कोलकाता गोदाम हादसा: सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, SMP पोर्ट की जमीन पर खड़े हुए गंभीर सवाल
लखनऊ अग्निकांड: निलंबित अफसर के दो यू-टर्न से मचा हड़कंप, क्या जांच को भटकाने की हो रही कोशिश?
कर्ज के बोझ से दबा किसान: तहसीलदार के दफ्तर में बैल पर सवार होकर पहुंचा अन्नदाता
माहरंग बलोच को उम्रकैद: ग्रेटा थनबर्ग ने पाकिस्तान के खिलाफ भरी हुंकार, घेरे में आए आसिम मुनीर
गर्व है तुम पर मेरे भाई : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने मचाया धमाल, 10 साल की उम्र में ठोक दिए 168 रन
आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 धुरंधर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बड़ा बदलाव!
पुलिस रक्षक नहीं, शिकारी बन गई है : भरत तिवारी एनकाउंटर पर रोशन आनंद का बड़ा हमला
VB-G RAM G: छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना