कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार (24 जून 2026) को एक बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे इलाके में कोहराम मच गया। मलबे के नीचे 50 से 60 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और NDRF घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राहत कार्य में NDRF, SDRF, कोलकाता पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और भारतीय सेना के जवान जुटे हुए हैं। मलबे की सघन तलाशी के लिए स्निफर डॉग्स की मदद भी ली जा रही है।
3 की मौत, 21 लोगों को निकाला सुरक्षित ताजा जानकारी के अनुसार, अब तक मलबे से 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, इस दुखद हादसे में 3 लोगों की जान जा चुकी है। घायलों को तुरंत SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अभी भी करीब 12 से 18 लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है।
सीएम ने लिया जायजा, हर संभव मदद का भरोसा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि UDMA विभाग पूरे ऑपरेशन में बेहतर तालमेल बिठाए। राज्य मंत्री डॉ. इंद्रनील खान मौके पर मौजूद रहकर व्यक्तिगत रूप से बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
पीड़ित परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क किया जा सकता है:
फिलहाल, बचाव दल की प्राथमिकता मलबे में फंसे हर एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और स्थानीय प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ राहत कार्यों में लगा हुआ है।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: On the under-construction godown shed collapse in Kolkata s Taratala, CM Suvendu Adhikari says, “NDRF, Army, SDRF, Police, Fire Department are all together working here. 21 people have been rescued. Three people have lost their lives. SSKM Hospital… pic.twitter.com/knqvgRCgsi
— ANI (@ANI) June 24, 2026
मुंबई की लाइफलाइन पर बारिश का प्रहार: ट्रांस हार्बर लाइन पर धंसी पटरी, थमी रेल सेवाएं
चाय की चुस्की के बाद मौत का सफर : सड़क हादसे में अधेड़ की दर्दनाक मौत
क्या आसिम मुनीर के डिप्लोमैटिक जाल में फंस गए ईरान के राष्ट्रपति? मानद उपाधि देकर साधे कई निशाने
झाड़ियों के साम्राज्य से वन्यजीवों का स्वर्ग: तमिलनाडु के जंगलों में कैसे लौटी रौनक?
पद्म श्री समारोह में पीएम मोदी को अनदेखा करने पर एक्टर अनिल रस्तोगी ने तोड़ी चुप्पी, बताई यह वजह
LPG को कहें अलविदा: PNG कनेक्शन अपनाएं और पहले इस्तेमाल, बाद में भुगतान का उठाएं फायदा
मुंबई लोकल में खौफनाक वारदात: दरवाज़ा बंद करने की मामूली बात पर 22 साल के युवक की चाकू घोंपकर हत्या
उषा वेंस का दो टूक जवाब: मैं पक्की हिंदू हूं, धर्म बदलने की ज़रूरत नहीं
33 डिग्री गर्मी में हुडी पहनने की जिद ले डूबी; केतन अग्रवाल हत्याकांड का पर्दाफाश
सहरसा: मेधा की चमक से महका प्रेक्षागृह, प्रतिभा सम्मान में सम्मानित हुए जिले के होनहार