बिहार के भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को बिलौटी में आयोजित महापंचायत में भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। पीड़ित परिवार ने साफ कर दिया है कि उन्हें मुआवजा या नौकरी नहीं, बल्कि सिर्फ और सिर्फ न्याय चाहिए।
प्रशांत किशोर की न्यायिक जांच की मांग महापंचायत को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह हत्या किसने की और किसके आदेश पर हुई, इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असली न्याय तब होगा जब ट्रिगर दबाने वाले ही नहीं, बल्कि साजिश रचने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
दिल्ली कूच की तैयारी इस बीच, भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने आंदोलन को नई दिशा देने का ऐलान किया है। चंदन ने कहा, भाई के अंतिम संस्कार के बाद मैं दिल्ली जाऊंगा। वहां न्याय के लिए लड़ाई लड़ूंगा और आप सभी से अपील है कि वहां पहुंचकर मेरा साथ दें। यह स्पष्ट है कि परिवार अब इस मामले को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी में है।
परिवार पर भी शिकंजा दिलचस्प बात यह है कि एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मृतक के पिता काशीनाथ और भाई चंदन पर ही एफआईआर दर्ज कर दी है। पुलिस का आरोप है कि पिता और भाई को भरत के पास हथियार होने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने पुलिस को नहीं बताया। साथ ही, बक्सर फोर लेन पर शव रखकर प्रदर्शन करने और हाईवे जाम करने के आरोप में भी उन पर और 14 अन्य नामजद सहित 50 से अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अफसरों पर भी एफआईआर भारी जनदबाव के बाद, मृतक की मां की शिकायत पर तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा और शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
पटना हाईकोर्ट में सुनवाई मामला अब कानूनी गलियारों में भी पहुंच गया है। पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पूरे एनकाउंटर की सीबीआई जांच या किसी रिटायर्ड जज की देखरेख में न्यायिक जांच की मांग की गई है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद अब हर किसी की नजरें कोर्ट के अगले रुख पर टिकी हैं।
*#WATCH | Bhojpur, Bihar | On the alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari in Bhojpur district, Chandan Tiwari, brother of the deceased, says, “I want to say that after completing the last rites of my brother, I will go to Delhi. I request you to come and… pic.twitter.com/62gBbDUiCv
— ANI (@ANI) June 24, 2026
शिवसेना के 6 सांसदों के पाला बदलने पर घमासान: उद्धव गुट ने स्पीकर से लगाई गुहार, बिना पक्ष सुने न हो फैसला
CUET UG 2026: 4 विषयों में 100 परसेंटाइल के बावजूद क्यों नहीं बना टॉपर? NTA के टॉपर फॉर्मूले पर मचा बवाल
कोलकाता गोदाम हादसा: सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, SMP पोर्ट की जमीन पर खड़े हुए गंभीर सवाल
पैसे नहीं हैं, इसलिए भारत में हूं : देश बदलने का दावा करने वाली CJP की खुली पोल
भारत और दक्षिण कोरिया की नई दोस्ती: डिफेंस से टेक्नोलॉजी तक बढ़ेगी साझेदारी
मराठी उच्चारण विवाद: विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने मांगी माफी, बताया क्यों हुई गलती
मुजफ्फरनगर का बंधुआ नरक : कुत्तों का पहरा, भाले-हंटर की मार और नमक-रोटी पर पल रहे थे 13 मजदूर
पेड्डी की ऐतिहासिक सफलता पर इमोशनल हुए राम चरण, बेटी क्लिन कारा के इस प्यारे नाम ने जीता सबका दिल
सुबह का भूला शाम को घर लौटा : ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी पर अक्षर पटेल का बड़ा खुलासा
हारिस रउफ के साथ दिखे अश्विन, भड़के फैंस ने पूछा- क्या राष्ट्रभक्ति भूल गए?