पुणे के लोहागढ़ किले में बिजनेसमैन केतन अग्रवाल (26) की हत्या का मामला अब एक बेहद भयावह मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस की जांच और मृतक के पिता के सनसनीखेज खुलासों ने इस वारदात को सिर्फ एक लव ट्राएंगल से बदलकर एक सोची-समझी साजिश करार दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिया गोयल और चेतन चौधरी के बीच रिश्ता केतन से सगाई होने से काफी पहले से था। हैरानी की बात यह है कि सिया का परिवार इस अफेयर से वाकिफ था, लेकिन वे चेतन को पसंद नहीं करते थे। जांचकर्ता अब इस थ्योरी पर काम कर रहे हैं कि क्या परिवार के भारी दबाव से बचने के लिए सिया ने केतन से सगाई का नाटक किया था। फिलहाल पुलिस सिया के परिवार की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।
केतन के पिता अनिल अग्रवाल ने उन दावों को सिरे से खारिज किया है कि अग्रवाल परिवार शादी के लिए उतावला था। उन्होंने कहा, हमने शुरू में रिश्ता ठुकरा दिया था, क्योंकि केतन तैयार नहीं था। गोयल परिवार हमारी 35 साल पुरानी दोस्ती का वास्ता देकर बार-बार दबाव बनाता रहा। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारी शराफत का अंजाम मेरे बेटे की मौत होगी।
घटना के दिन का खुलासा करते हुए पिता ने बताया कि चेतन चौधरी और सिया ने मिलकर इस दरिंदगी को अंजाम दिया। केतन को बहाने से किले के सुनसान पॉइंट पर ले जाया गया। वहां पहले किसी भारी चीज से उसके सिर पर वार किया गया और बेहोशी की हालत में उसे 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया गया। पिता का सवाल है, अगर शादी नहीं करनी थी, तो मना क्यों नहीं किया? किसी के जवान बेटे को जान से मारना कौन सी इंसानियत है?
पुलिस जांच में सामने आया है कि केतन की हत्या की साजिश हफ्तों से रची जा रही थी। सिया ने पहले केतन का पासपोर्ट छिपाकर उनकी बाली (Bali) ट्रिप रद्द करवाई। इसके बाद केतन को मारने की तीन असफल कोशिशें भी की गईं। सिया और चेतन लगातार किले की रेकी कर रहे थे ताकि कोई सबूत न छूटे।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि सगाई के बाद भी सिया को चेतन से मिलने की छूट कैसे मिली? क्या सिया के परिवार की मूक सहमति (Silent Consent) ने इन दोनों को इतना निडर बना दिया था? पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या परिवार ने इस खूनी खेल को जानते हुए भी नजरअंदाज किया। फिलहाल, पूरा समाज इस क्रूरता को देखकर स्तब्ध है।
*#WATCH | Maharashtra | Visuals from the spot at Pune s Lohagad Fort, where Ketan Vishal Agarwal was allegedly pushed to death by his fiancée Siya Goyal and her friend Chetan Chaudhary pic.twitter.com/7QcZmVQgAF
— ANI (@ANI) June 24, 2026
अयोध्या: शेषावतार मंदिर के शिखर पर लहराया ध्वज, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
राम कपूर और एकता कपूर का मिलन : खत्म हुईं अनबन की सारी अफवाहें, लॉक अप 2 के मंच पर दिखी पुरानी केमिस्ट्री
दिल्ली: सेना भवन के पास मजदूरों के कैंप में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची जान
E20 फ्यूल से इंजन को खतरा! क्या नितिन गडकरी का वादा फेल हो गया?
राम मंदिर दान विवाद: सिंधी समाज की 200 किलो चांदी का हिसाब कहां है?
खगड़िया में एनएच-31 पर कोहराम: अनियंत्रित स्कॉर्पियो खड़ी गाड़ी से टकराई, बाल-बाल बची जान
मैं मुश्किलों से गुजर रही हूं , पद्म भूषण मिलने के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, हेल्थ को लेकर तोड़ी चुप्पी
राम मंदिर दान विवाद: 200 किलो चांदी दी, पर रसीद तक नहीं मिली; बड़े बिजनेसमैन का बड़ा खुलासा
पुणे मर्डर मिस्ट्री: मंगेतर को खाई में धक्का देकर रची प्यार की झूठी कहानी, पुलिस ने खोला सिया का काला चिट्ठा
शोएब अख्तर पर टूटा दुखों का पहाड़, बड़े भाई का हुआ निधन