मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के रास्ते क्रूड ऑयल और अन्य जरूरी सामानों की आवाजाही पूरी तरह से बहाल हो गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि स्थिति अब सामान्य है।
समुद्री रास्ते से आ रहे 11 बड़े जहाज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 17 जून को हुए एमओयू (MoU) के बाद से अब तक 11 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं। इनमें भारतीय झंडे वाले 3 बड़े क्रूड ऑयल टैंकर शामिल हैं। गौरतलब है कि हर टैंकर में 2,85,000 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा है, जो भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
खाड़ी में भारतीय जहाजों की मौजूदगी मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में भारतीय झंडे वाले 10 जहाज पर्शियन गल्फ क्षेत्र में तैनात हैं, जबकि 2 अन्य टैंकरों ने हाल ही में खाड़ी में प्रवेश किया है। इसके अलावा, विदेशी झंडे वाले एक एलपीजी कैरियर, एक क्रूड ऑयल टैंकर और खाद से लदे 6 जहाज भी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। सरकार को उम्मीद है कि अन्य भारतीय जहाज भी जल्द ही इस समुद्री मार्ग को सुरक्षित पार कर लेंगे।
कतर धमाके में 12 भारतीयों की मौत पर जताया शोक दूसरी ओर, कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी गैस संयंत्र में हुए भीषण धमाके पर विदेश मंत्रालय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है।
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में लगभग 66 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ भारतीय हो सकते हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। फिलहाल विदेश मंत्रालय स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है ताकि मृतकों के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके और शोक संतप्त परिवारों को हर संभव मदद दी जा सके।
#WATCH | Delhi | On the vessels in the Persian Gulf region, MEA Spokesperson Randhir Jaiswal says, As of today, we have 10 Indian flag vessels, which are still in the Persian Gulf region. In addition to these 10, we have two Indian ships which have crossed from this side into… pic.twitter.com/OLPafxQr5H
— ANI (@ANI) June 23, 2026
फीफा वर्ल्ड कप में नॉर्वे का वाइकिंग तूफान: मैदान पर हुआ अनोखा जश्न और कोच की रोमांटिक तस्वीर वायरल
लखनऊ अग्निकांड: 15 हंसते-खेलते चिरागों की मौत पर सिसक उठा पूरा शहर
पैराग्लाइडिंग के दौरान रोमांस का खतरनाक स्टंट, क्या हवा में जान से खिलवाड़ सही है?
दिल्ली: वाल्मीकि बस्ती में भीषण अग्निकांड, 30 झुग्गियां जलकर खाक
वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नंबर-3 का क्या है राज? जानिए मां की एक सलाह ने कैसे बदल दी किस्मत
किशनगंज में बेगूसराय जैसे हादसे का इंतजार? NH-327E की सर्विस रोड बनी अवैध ट्रक स्टैंड
एआई डेटा सेंटर्स की बदल गई तस्वीर: पानी की बर्बादी पर एनवीडिया की जादुई लिक्विड कूलिंग का प्रहार
लखनऊ अग्निकांड: बच्चे गले लगकर रो रहे थे और दरवाजा नहीं खुला , खौफनाक मंजर बयां कर कांप उठी चश्मदीद
लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों से दहला शहर, योगी सरकार का एक्शन मोड और FIR से हड़कंप
फिर आएगा महिला आरक्षण? मोदी सरकार की मंत्री ने विपक्ष को दी चेतावनी