बिहार के भागलपुर में मंगलवार की शाम प्रकृति का भयावह रूप देखने को मिला। पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत तो मिली, लेकिन यह राहत अपने साथ भारी तबाही लेकर आई। जिले में इस सीजन की सबसे भीषण धूल भरी आंधी ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
अंधेरे में डूबा शहर, शून्य हुई विजिबिलिटी दोपहर करीब 3:50 बजे अचानक आसमान काले कजरारे बादलों से घिर गया। देखते ही देखते धूल का ऐसा बवंडर उठा कि चारों ओर अंधेरा छा गया। गंगा तटीय इलाकों में दृश्यता (Visibility) शून्य तक पहुंच गई थी। बवंडर इतना आक्रामक था कि सड़कों पर चल रहे राहगीर जान बचाने के लिए पक्के मकानों और शेड में छिपने को मजबूर हो गए।
80 KM की रफ्तार, उखड़े पेड़ और बिजली गुल मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो इस सीजन की सबसे तीव्र रफ्तार है। तेज हवाओं के कारण तिलकामांझी, आदमपुर और बरारी जैसे इलाकों में दर्जनों विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए। सुरक्षा के मद्देनजर शहर की बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई, क्योंकि कई स्थानों पर हाईटेंशन तार टूट गए और बिजली के पोल गिर गए।
ताश के पत्तों की तरह उड़े छप्पर आंधी के बाद हुई बारिश से नुकसान और बढ़ गया। हवा के दबाव से निचले इलाकों में बने दर्जनों घरों के टीन और एस्बेस्टस के छप्पर ताश के पत्तों की तरह हवा में उड़ गए। कई बहुमंजिला इमारतों की खिड़कियों के कांच टूटकर सड़क पर बिखर गए। पशुपालकों के खटाल उजड़ने से मवेशी खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
युद्धस्तर पर राहत कार्य शुरू इस प्राकृतिक आपदा के तुरंत बाद जिला प्रशासन और नगर निगम हरकत में आ गया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जेसीबी और कटर मशीनों की मदद से सड़कों से मलबे और पेड़ों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बिजली विभाग की टीमें भी फॉल्ट ढूंढने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम केंद्र ने इस घटना की पुष्टि करते हुए इसे बड़ी प्राकृतिक आपदा बताया है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
IPL का बड़ा उलटफेर: दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, 12 करोड़ का नुकसान और कुलदीप की घर वापसी
टीएमसी नेता टीना साहा के घर छापा: बरामद हुआ 3 किलो सोना, सब्यसाची दत्ता की निशानदेही पर खुली पोल
सरेआम गालियां, फिर खुद ही फाड़ लिए कपड़े! विक्टिम कार्ड के खतरनाक खेल का वीडियो वायरल
Nothing Phone 4b का जलवा: बजट में मिलेगा धांसू परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स!
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई बिहार की सियासत: विपक्ष ने बताया सुनियोजित हत्या , DSP पर गंभीर आरोप
नीट परीक्षा: 2 मिनट की देरी बनी डॉक्टर बनने के सपने की दुश्मन, वायरल वीडियो के पीछे का सच आया सामने
PMCH में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण: मरीजों से बोले- कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझे बताएं
महानंदा की लहरों ने छीनी मासूम की जान: 24 घंटे की तलाश के बाद मिला 8 वर्षीय सैफ का शव
कनकपुर में सड़क बनी तालाब: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को दी चेतावनी
खाना डिलीवर हुआ, फोटो खिंची और गायब हो गया पूरा पैकेट: डिलीवरी बॉय का ‘शातिर’ वीडियो वायरल