सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसने कानून के दुरुपयोग और पुरुषों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के एक समूह को पहले बदतमीजी करते और फिर खुद को पीड़ित दिखाने के लिए हैरान कर देने वाली हरकतें करते देखा जा सकता है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? वीडियो में तीन महिलाएं लड़कों के एक ग्रुप के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करती दिखाई दे रही हैं। जब वहां मौजूद पुरुषों ने उनके इस व्यवहार पर सवाल उठाया, तो मामला अचानक पलट गया। खुद को कानून की गिरफ्त से बचाने और लड़कों को फंसाने के लिए महिलाओं ने खुद ही अपने कपड़े फाड़ना शुरू कर दिए, ताकि वे खुद को पीड़ित और पुरुषों को अपराधी साबित कर सकें।
वूमन कार्ड का खतरनाक इस्तेमाल वीडियो साझा करने वाले यूजर ने इसे वूमन कार्ड प्रो मैक्स करार दिया है। यूजर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लिखा, यह बेहद शर्मनाक है कि कुछ महिलाएं समाज में तमाशा खड़ा करती हैं। पहले तो वे पुरुषों को परेशान करती हैं, और जब कोई उनसे सवाल पूछता है, तो वे विक्टिम कार्ड खेलकर झूठा सबूत गढ़ने के लिए अपने ही कपड़े फाड़ने पर उतर आती हैं।
इंटरनेट पर मचा बवाल, लोग बोले- अब बॉडी कैमरा ही रास्ता है इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। कमेंट सेक्शन में लोग अब आज के दौर में सुरक्षा के तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, सैल्यूट है उस शख्स को जिसने सीसीटीवी का आविष्कार किया। वहीं कई लोगों का स्पष्ट मानना है कि ऐसे हालात में अब एक सामान्य आदमी के पास खुद को निर्दोष साबित करने के लिए बॉडी कैमरा (Body Cam) का होना ही एकमात्र सहारा बचा है।
न्याय व्यवस्था पर भी उठे सवाल वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने न्याय व्यवस्था और समाज पर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, जब जवाबदेही की बारी आती है, तो ऐसे लोग विक्टिम कार्ड के पीछे छिप जाते हैं। अफसोस यह है कि कभी-कभी कानून का गलत फायदा उठाने वाले ऐसे तत्वों को समाज और सिस्टम से शह मिलती है। लोगों ने चिंता जताई कि अगर उस वक्त लड़कों के पास रिकॉर्डिंग का सबूत न होता, तो शायद वे बिना किसी गलती के जेल की हवा खा रहे होते।
It is highly shameful that such women create a nuisance.
— The Forgotten ‘Man’ 👨⚖️ (@SamSiff) June 15, 2026
First, they abuse and harass men. The moment they are questioned, they start playing the victim card.
And they don’t stop there. They even go to the extent of tearing their own clothes to manufacture evidence and misuse… pic.twitter.com/gsKbvr9VWW
भरत तिवारी एनकाउंटर: घिरे सम्राट चौधरी, अपने ही नेताओं के निशाने पर ‘पुलिसिया राज’
टीएमसी नेता टीना साहा के घर छापा: बरामद हुआ 3 किलो सोना, सब्यसाची दत्ता की निशानदेही पर खुली पोल
पूर्णिया: कालीगंज चौक पर दो बाइकों की भीषण टक्कर, 5 लोग घायल; दो की हालत नाजुक
बंगाल में TMC नेताओं के बुरे दिन : भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व चेयरमैन को जूतों की माला पहनाकर सड़क पर कराई उठक-बैठक
सड़क पर घुटनों के बल बैठा भिखारी रोबोट , बिजली बिल भरने के लिए मांग रहा है मदद
मुंह बंद रखो : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने आलोचकों का किया बुरा हाल, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान
टेढ़ागाछ: फुलबरिया बाजार बना कीचड़ का दलदल , जिम्मेदारों की चुप्पी पर फूटा गुस्सा
बांका मंडी अपडेट: अनाज के भाव स्थिर, आलू-प्याज की कीमतों में जारी है लुका-छिपी
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एम्बाप्पे और हालैंड की आंधी में उड़े प्रतिद्वंद्वी
त्रिवेणीगंज का दम घुट रहा है: अतिक्रमण की चपेट में शहर, घंटों की देरी बनी आम बात