लखनऊ में एक्शन मोड में सरकार लखनऊ अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। सीएम ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस एसआईटी में पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) प्रवीण कुमार को शामिल किया गया है।
7 दिन में रिपोर्ट अनिवार्य मुख्यमंत्री ने एसआईटी को साफ निर्देश दिए हैं कि वे घटना के हर पहलू की गहराई से जांच करें और 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपें। एसआईटी मुख्य रूप से यह पता लगाएगी कि क्या बिल्डिंग में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे, अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, और किस स्तर पर लापरवाही बरती गई।
जांच के दायरे में ये बिंदु एसआईटी की जांच में कई अहम सवाल शामिल होंगे:
तीन आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज इस मामले में लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषक कृष्ण जायसवाल और रामकृष्ण उपाध्याय को गिरफ्तार किया है। अलीगंज पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने कुल छह आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 105, 125 और 3(5) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश फायर सर्विस एक्ट की धारा 6/10 शामिल हैं।
सीएम योगी ने रद किए कार्यक्रम हादसे की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने पूर्व निर्धारित दौरे रद कर दिए। मंगलवार को उन्हें हाथरस और आगरा में विकास कार्यों का लोकार्पण और समीक्षा बैठक करनी थी, लेकिन उन्होंने लखनऊ आकर खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीएम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। देर शाम उन्होंने गृह, अग्निशमन और एलडीए (LDA) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए।
*#WATCH | Lucknow fire incident | Lucknow Police bring the three accussed arrested in the matter, Virendra Prasad Shukla, Tushak Krishna Jaiswal, and Ramkrishna Upadhyay, to the Aliganj Police Station. pic.twitter.com/K3GRJc8ogF
— ANI (@ANI) June 22, 2026
लेक ल्यूसर्न में ट्रंप ड्रामा : ईरान का वॉकआउट, अमेरिका को दिखाया ठेंगा और ठप पड़ी शांति वार्ता
टीम इंडिया की जर्सी में दिखा नया सितारा: वैभव सूर्यवंशी का भावुक वीडियो वायरल
भरत तिवारी एनकाउंटर पर खेसारी लाल का बड़ा बयान: आंदोलन को गांव से बाहर ले जाइए, इंसाफ जरूर मिलेगा
लखनऊ अग्निकांड: मैंने अपनी आंखों से देखीं 14 लाशें , कोचिंग सेंटर में मची चीख-पुकार से फफक पड़े ब्रजेश पाठक
29 जून को आ रहा Samsung का नया Monster फोन, 50MP नो-शेक कैमरा और 6 साल के अपडेट का वादा
Nothing Phone 4b का जलवा: बजट में मिलेगा धांसू परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स!
महानंदा की लहरों ने छीनी मासूम की जान: 24 घंटे की तलाश के बाद मिला 8 वर्षीय सैफ का शव
कतर गैस प्लांट विस्फोट: 12 भारतीयों समेत 13 की दर्दनाक मौत, दूतावास की मदद जारी
मुंह बंद रखो : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले ने आलोचकों का किया बुरा हाल, पूर्व कप्तान का बड़ा बयान
ईरान को ट्रंप की दो टूक: तमीज से रहे, वरना सैन्य विकल्प तैयार