उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अलीगंज इलाका सोमवार दोपहर एक भीषण हादसे का गवाह बना। यहाँ एक बिल्डिंग में चल रहे एनिमेशन कोचिंग सेंटर में अचानक लगी आग ने 15 होनहार छात्रों की जान ले ली। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
घटना का मंजर: धुएं के जाल में फंसे छात्र प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद कोचिंग में मौजूद छात्र बदहवास होकर बिल्डिंग के पिछले हिस्से की ओर भागे। लेकिन वहां धुएं का इतना घना गुबार भरा था कि वे बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ पाए। कोचिंग में भारी मात्रा में फर्नीचर होने के कारण आग और धुआं तेजी से फैल गया, जिसने सबको अपनी चपेट में ले लिया।
ब्रजेश पाठक का छलका दर्द मौके पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस भयावह मंजर को देखकर भावुक हो गए। मीडिया से बात करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कांपती आवाज में कहा, मैंने अपनी आंखों से 14 लाशें देखी हैं। उन्होंने बताया कि अभी भी अंदर सघन तलाशी ली जा रही है ताकि कोई और फंसा न रह जाए।
बचाव कार्य और जांच जारी मौके पर फायर ब्रिगेड और NDRF की टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं। बचाव दल ने बिल्डिंग की एक दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन हर कमरे और मलबे की बारीकी से जांच कर रहा है।
गर्मियों की छुट्टियां बनीं काल डिप्टी सीएम ने बताया कि मारे गए छात्र 15 से 17 साल की उम्र के थे। ये सभी बच्चे गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करने और एनिमेशन सीखने के लिए कोचिंग सेंटर आए थे, लेकिन किसे पता था कि यह उनकी आखिरी क्लास साबित होगी। हादसे में घायल हुए अन्य छात्रों को तुरंत KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
*#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak breaks down as he speaks on the Lucknow coaching institute fire incident.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
He says, I have seen 14 bodies with my own eyes. pic.twitter.com/WuLhFpXIUw
बोबाजार बम धमाका: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी रशीद खान की रिहाई पर लगाई रोक
दिल्ली: वाल्मीकि बस्ती में भीषण अग्निकांड, 30 झुग्गियां जलकर खाक
लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल पर पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
लखनऊ अग्निकांड: पापा, आग लग गई है, बचा लीजिए —बेटे की आखिरी पुकार से कांप उठा शहर
तेज प्रताप यादव के आवास से 20 लाख कैश और कीमती सामान चोरी, पीए पर FIR दर्ज
आरक्षण नहीं तो दिल्ली कूच: भरतपुर में जाट समुदाय की हुंकार , सरकार को दी सीधी चेतावनी
ई-रिक्शा में सवार वीआईपी मेहमान! भैंस को देख सड़क पर थमे राहगीरों के कदम
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सपना सच: टीम इंडिया की जर्सी पहनते ही छलके आंसू, मिला ये खास नंबर
जीएमसीएच पूर्णिया: आज 12 विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच, दो पालियों में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
फारबिसगंज: अनुमंडल कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क बनी मौत का कुआं , प्रशासन मूकदर्शक