स्विट्जरलैंड के लेक ल्यूसर्न में आयोजित शांति शिखर सम्मेलन उस समय अखाड़े में तब्दील हो गया, जब ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने बीच वार्ता से उठकर बाहर निकलने का नाटकीय फैसला लिया। दुनिया को उम्मीद थी कि इस सम्मेलन से तनाव कम होगा, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों ने पूरी बाजी पलट दी।
ट्रंप की धमकी बनी विलेन ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर कालिबाफ ने इस इनसाइड स्टोरी का खुलासा किया। कालिबाफ के अनुसार, वार्ता के बीच उन्हें खबर मिली कि डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है। ट्रंप का संदेश साफ था— डील कर लो, वरना तुम्हारा देश नहीं बचेगा। ईरान ने इसे शांति समझौते (MoU) के पहले अनुच्छेद का सीधा उल्लंघन माना, जिसमें किसी भी दबाव या धमकी का इस्तेमाल न करने का वादा किया गया था।
जेडी वेंस का कूटनीतिक अपमान ट्रंप की धमकी से भड़के ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची बैठक स्थल पर पहुंचे तो सही, लेकिन नजारा चौंकाने वाला था। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से तो गर्मजोशी से मुलाकात की, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। इतना ही नहीं, ईरान ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ज्वाइंट फोटो सेशन को भी महज मीडिया शो करार देकर सिरे से खारिज कर दिया।
मध्यस्थ पाकिस्तान-कतर की बढ़ीं मुश्किलें ईरानी टीम के इस कदम से मध्यस्थ देश पाकिस्तान और कतर के होश उड़ गए। एक वीडियो में शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर घटनाक्रम को लेकर काफी हैरान और असहज नजर आए। ईरानी पक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि वे कतर और पाकिस्तान के साथ तो बात करेंगे, लेकिन अमेरिकी टीम के साथ सीधे संवाद के लिए तैयार नहीं हैं।
धूल में मिली शांति की उम्मीदें? इस्लामाबाद MoU के तहत यह वार्ता क्षेत्रीय तनाव कम करने और प्रतिबंधों पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी। हालांकि, ईरान ने साफ कर दिया है कि धमकियों के माहौल में कोई समझौता संभव नहीं है। अमेरिका इसे कूटनीतिक दबाव मान रहा है, लेकिन ईरान का सख्त रुख बताता है कि जमीन पर अविश्वास की खाई अभी भी बहुत गहरी है।
फिलहाल, स्विट्जरलैंड का यह शिखर सम्मेलन किसी ठोस नतीजे के बजाय तनाव, वॉकआउट और कूटनीतिक ड्रामे के लिए याद रखा जाएगा। पाकिस्तान और कतर की तमाम कोशिशों के बावजूद वार्ता प्रक्रिया अब आईसीयू में नजर आ रही है।
Iran s Ghalibaf:
— Clash Report (@clashreport) June 22, 2026
In the middle of the discussions, I learned that Trump had made threatening remarks regarding our president, the negotiating team, and possible attacks on our territory.
I told Vance: “We are here engaged in talks, and according to the signed understanding,… pic.twitter.com/Oi0jKrXf19
जर्सी मिलते ही भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, गुरु के पैर छूकर जीता पूरा देश का दिल
पति को छोड़ खदीजा बनी बबीता: जैश-ए-मोहम्मद के जाल में फंसी जयपुर की महिला, पाकिस्तान जाने की थी तैयारी
पूर्णिया में मौसम का येलो अलर्ट : आज घर से बाहर निकलना पड़ सकता है भारी, जानें क्या है चेतावनी
सड़क पर घुटनों के बल बैठा भिखारी रोबोट , बिजली बिल भरने के लिए मांग रहा है मदद
32 गेंद, 142 रन: राजस्थान रॉयल्स के नए दानव ने तोड़ा वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड
11-12 बच्चों के शव अपनी आंखों से देखे... : लखनऊ अग्निकांड की भयावहता देख रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
IPL 2027: इन 3 दिग्गजों की बदल सकती है टीम, एक की घर वापसी तय!
यूपी के स्कूलों में खत्म हुईं छुट्टियां: कल से फिर गूंजेंगे स्कूल, शिक्षकों के लिए आज बड़ा निर्देश
तिलक वर्मा का टी20 धमाका: 259 रन का लक्ष्य बौना साबित, अमन राव की ऐतिहासिक पारी भी रही बेकार
इसराइल का वो दुस्साहसी ऑपरेशन, जिसमें शहीद हुए थे नेतन्याहू के भाई