लखनऊ के अलीगंज स्थित एक एनिमेशन कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग ने 15 लोगों की जान ले ली है। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
3 आरोपी गिरफ्तार, तलाश जारी पुलिस ने अलीगंज थाने में केस नंबर 115/2026 दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं (110, 105, 125 और 3(5)) और उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रामकृष्ण उपाध्याय (43), वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62) और तूशॉक कृष्णा जायसवाल (31) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
लापरवाही पर अधिकारियों पर गिरी गाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन ने मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। ड्यूटी में कोताही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार (एक्सेन), कमलेन्द्र कुमार सिंह (FSSO), अनिल कुमार (एई) और प्रमोद पांडे (जेई) शामिल हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच में दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
रक्षा मंत्री ने लिया जायजा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
क्या रही आग की वजह? फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि क्या कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा के अनिवार्य नियमों का पालन किया गया था या नहीं। यह हादसा कोचिंग सेंटर्स में सुरक्षा मानकों को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।
*#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में आग लगने की घटना वाली जगह का दौरा किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
उन्होंने कहा, बहुत दुखद घटना हुई है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। जैसा कि मुख्यमंत्री ने कहा है, पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी और जो भी… pic.twitter.com/8nShQAZo8o
लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल पर सीएम योगी का सख्त रुख, घायलों को दिया इलाज का भरोसा
NEET परीक्षा: दिल्ली सरकार की पहल ने दी 45 हजार छात्रों को राहत, अभिभावकों के लिए बने कूलिंग जोन
लखनऊ अग्निकांड: लाइब्रेरी में फंसे छात्र, दीवार तोड़कर शुरू हुआ रेस्क्यू; 13 लोगों की मौत की खबर
251 की रफ्तार, तेज म्यूजिक और मौत का लाइव तांडव: BMW हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर के मालिक समेत 3 गिरफ्तार, लापरवाही बरतने वाले 4 अधिकारी सस्पेंड
लखनऊ अग्निकांड: पापा प्लीज बचा लो... चीखों से दहला कोचिंग सेंटर, 15 छात्रों की दर्दनाक मौत
नीट पेपर लीक: जब तक मोहम्मद भाई साथ हैं , जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारियों का भावुक संदेश
स्विट्जरलैंड में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ईरान के वॉकआउट से सन्न रह गए जेडी वेंस और शहबाज शरीफ
शिवसेना में सियासी घमासान: राउत का तंज, शिंदे प्रेग्नेंट थे, उन्होंने 6 गद्दारों को जन्म दिया
लखनऊ अग्निकांड: मौत के मातम के बीच मसीहा बने राहतकर्मी, पैट शॉप से बचाईं बेजुबान जान