लखनऊ: अलीगंज में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। बहुमंजिला इमारत में लगी आग ने देखते ही देखते 15 जिंदगियां छीन लीं। इस दुखद हादसे के बीच बचाव दल ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।
खतरे के बीच बेजुबानों का रेस्क्यू इमारत में इंसानों के साथ-साथ एक पैट शॉप और पशु क्लिनिक भी स्थित था। आग और धुएं के गुबार के बीच जब लोग जान बचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, तभी दमकल कर्मियों ने मूक बेजुबानों को नहीं भुलाया।
बचाव दल ने अपनी जान जोखिम में डालकर धुएं से भरे कमरों में प्रवेश किया। वहां फंसी बिल्लियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ बिल्लियों को बचाव कर्मियों ने अपनी गोद में उठाया, तो कुछ को कैरियर बॉक्स के जरिए सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया गया।
पल भर की देरी और थम जाती सांसें स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि बचाव दल की सक्रियता में थोड़ी भी देर होती, तो इन जीवों को बचाना नामुमकिन था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रेस्क्यू के वीडियो ने साबित कर दिया कि एक संवेदनशील समाज में आपदा के वक्त हर जीवन अनमोल होता है।
15 मौतों से पसरा मातम, 7 का इलाज जारी हादसा इतना भयावह था कि जान बचाने की कोशिश में कई छात्रों ने खिड़कियों से छलांग लगा दी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और शॉर्ट सर्किट को आग का मुख्य कारण माना जा रहा है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कुल 22 लोगों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जिनमें से 15 लोगों ने दम तोड़ दिया। 7 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू पहुंचकर घायलों का हाल जाना और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस लापरवाही के लिए जो भी सरकारी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
*#WATCH | Uttar Pradesh | Cats rescued from the pet shop and clinic located in the same building where a fire broke out in Lucknow s Aliganj. pic.twitter.com/iOgEYOnNEX
— ANI (@ANI) June 22, 2026
आयरलैंड ने बदला कप्तान: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 29 साल के लोर्कन टकर को मिली कमान
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर बना काल का ग्रास, 14 की मौत से दहला अलीगंज
मौत का तांडव: लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग से 13 छात्रों की दर्दनाक मौत, खिड़कियों से कूदने को मजबूर हुए मासूम
क्या पंजाब में होने वाला है बड़ा सियासी धमाका ? दिल्ली एयरपोर्ट पर दिखी दिग्गजों की हलचल
कतर के रास लफ्फान गैस प्लांट में भीषण विस्फोट: 13 की मौत, भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बजट: सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 20% की भारी बढ़ोतरी, 1 लाख नई भर्तियों का ऐलान
ये कौन-सा शो है? - इंडियाज गॉट लेटेंट पर बॉबी देओल का रिएक्शन हुआ वायरल
नितिन नवीन की चले तो पाकिस्तान-अमेरिका में भी बना लें सरकार , सुधाकर सिंह का सियासी तंज
शशि थरूर बनाम पवन खेड़ा: मोदी सरकार की तारीफ ने कांग्रेस में फिर बढ़ाई तकरार
लखनऊ अग्निकांड: कोई खिड़की से कूदा, कोई बाथरूम में कैद; मौत का मंजर बयां करती इनसाइड स्टोरी