बिहार की राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। कैमूर पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा के बूथ स्तरीय डिजिटल ट्रेनिंग अभियान को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन पर तंज कसा है।
इनमें बहुत काबिलियत है भाजपा के आगामी 92 हजार बूथों पर डिजिटल ट्रेनिंग अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुधाकर सिंह ने कहा, अगर नितिन नवीन की चलती, तो वे बांग्लादेश में भी सरकार बना लेते। वे पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका में भी सरकार बनाने में पीछे नहीं हटते। शायद वे अमेरिका में भी सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हों। उनमें बहुत क्षमता है।
एनकाउंटर पर खड़े किए गंभीर सवाल सांसद सुधाकर सिंह ने प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कानून और संविधान किसी को भी एनकाउंटर करने का अधिकार नहीं देता है। यह न्यायपालिका का काम है कि वह तय करे किस जुर्म के लिए क्या सजा मिलनी चाहिए। हर अपराध की सजा मौत नहीं हो सकती, इसका प्रावधान केवल रेयर ऑफ रेयरस्ट मामलों में होता है।
सम्राट चौधरी को बताया नया यमराज राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए सुधाकर सिंह ने विवादित टिप्पणी की। उन्होंने सम्राट चौधरी को नया यमराज करार दिया। सांसद ने कटाक्ष करते हुए कहा, क्या सम्राट चौधरी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं? जीवन और मृत्यु का फैसला लेने का अधिकार सिर्फ न्यायपालिका या यमराज को होता है। अगर उन्हें यमराज बनना है, तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए।
सुधाकर सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर डिजिटल अभियान चलाने की तैयारी कर रही है। उनके इस बयान ने बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।
Kaimur, Bihar: RJD MP Sudhakar Singh says, “If Nitin Nabin had his way, he would form a government in Bangladesh as well. He would form governments in Pakistan, Nepal, and Sri Lanka. They are probably even trying to form a government in the United States. They have a lot of… pic.twitter.com/fappTl39R0
— IANS (@ians_india) June 22, 2026
कूटनीतिक बेइज्जती या अनजाने में हुई चूक? कतर के पीएम ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को किया नजरअंदाज
पश्चिम बंगाल बजट 2026: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, DA में भारी उछाल और 1 लाख नई नौकरियां
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर: उद्धव गुट के 6 सांसदों ने थामा शिंदे का हाथ
IND vs PAK: हॉकी के मैदान पर फिर महासंग्राम, 4 दिन में दो बार आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान
यूके की राजनीति में बड़ा भूचाल: प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा: हाथ में सिगरेट, पास में शराब की बोतलें; नशे में धुत युवती का वीडियो वायरल
खगड़िया: सैदपुर में कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
मौत का तांडव: लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग से 13 छात्रों की दर्दनाक मौत, खिड़कियों से कूदने को मजबूर हुए मासूम
टेस्ट क्रिकेट के नए रूट : जानिए उन दिग्गजों के बारे में जिन्होंने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
सुपौल: मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में बनी सौहार्द बनाए रखने की रणनीति