भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। 21 जून को हुए उनके तिलक समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। इन वीडियोज में क्रिकेटर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है, जहां वे भोजपुरी गानों पर जमकर थिरकते नजर आए।
वायरल डांस और मिस्ट्री गर्ल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा आकाश दीप के उस वीडियो की है, जिसमें वे पवन सिंह के सुपरहिट गाने राजा जी के दिलवा टूट जाई पर एक अभिनेत्री के साथ ठुमके लगा रहे हैं। इस वायरल वीडियो में उनके साथ नजर आ रही अभिनेत्री का नाम शिल्पी राघवानी है, जो भोजपुरी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी हैं।
कौन हैं शिल्पी राघवानी? शिल्पी राघवानी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज की रहने वाली हैं। उन्हें प्यार से आरोही भी कहा जाता है। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉक स्टार थीं। अपनी बेहतरीन रील वीडियोज के चलते उन्होंने जल्द ही पहचान बना ली।
खेसारी लाल यादव ने दिया मौका शिल्पी का करियर तब बदला जब उन्हें सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने एक नवरात्रि म्यूजिक वीडियो में कास्ट किया। इसके बाद शिल्पी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वे पवन सिंह, अंकुश राजा जैसे बड़े सितारों के साथ म्यूजिक वीडियोज में नजर आती हैं और भोजपुरी फिल्मों का भी हिस्सा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 30 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
तिलक समारोह में लगा सितारों का मेला आकाश दीप के सासाराम (बिहार) में आयोजित इस तिलक समारोह में भोजपुरी सितारों का जमावड़ा लगा था। इस भव्य कार्यक्रम में अभिनेत्री पाखी हेगड़े, सिंगर गुंजन सिंह और अंकुश राजा ने अपनी मौजूदगी और परफॉर्मेंस से समां बांध दिया।
बता दें कि सासाराम के रहने वाले क्रिकेटर आकाश दीप 24 जून, 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तिलक की रस्मों के दौरान उनका यह देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
*Indian cricketer Akash Deep dancing to Bhojpuri songs with Bhojpuri actors during his Tilak ceremony. Pure desi vibes and full-on celebration. 🔥 pic.twitter.com/Ylgs1AYehq
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) June 22, 2026
मध्य प्रदेश में UCC की आहट: न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की टीम ने शुरू किया काम, जानें क्या है पूरा प्लान
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर के मालिक समेत 3 गिरफ्तार, लापरवाही बरतने वाले 4 अधिकारी सस्पेंड
शांति वार्ता में ईरान का वॉकआउट: शहबाज शरीफ के चेहरे पर छाई मायूसी, ट्रंप की चेतावनी बनी वजह
ग्रेटर नोएडा की सड़क बनी शराबखाना : हाथ में सिगरेट और बीच सड़क पर लेटी महिला, मचा बवाल
लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों से दहल उठा शहर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की नम हुईं आंखें
शतक जड़ने के बाद भी टीम इंडिया से बाहर: क्या यशस्वी जायसवाल की काबिलियत पर भारी पड़ रही है बीसीसीआई की गलत प्लानिंग ?
पश्चिम बंगाल बजट 2026: महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, DA में भारी उछाल और 1 लाख नई नौकरियां
रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे पर निहंगों का कब्जा: क्या है विवाद और क्यों बुलाई गई सेना?
जो मैं कहता हूं, इजरायल वही करता है... ट्रंप के दावे पर नेतन्याहू का तंज, बोले- हम किसी के गुलाम नहीं
शादी के 8 महीने बाद पार्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा : पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, फिर जो हुआ देख दहल जाएंगे आप!