लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए अपना अलीगढ़ दौरा बीच में ही रद्द कर दिया और सीधे राजधानी लखनऊ पहुंचे।
घटनास्थल का लिया जायजा मुख्यमंत्री ने लखनऊ पहुँचते ही सबसे पहले अग्निकांड वाली जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने हालात का जायजा लेते हुए प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों में कोई भी कसर न छोड़ने के निर्देश दिए।
अस्पताल में घायलों से मुलाकात घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर और त्वरित इलाज के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दोषियों पर गिरेगी गाज मुख्यमंत्री ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों को किसी भी हाल में न बख्शने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) को निर्देशित किया है कि वे पूरी घटना की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट पेश करें।
फायर विभाग को लगाई फटकार मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फोन पर फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जवाबदेही तय करने और मामले की तह तक जाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
*#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the spot where the fire incident took place in Lucknow, claiming the lives of 14 people. pic.twitter.com/M6ExS22Fbt
— ANI (@ANI) June 22, 2026
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन
ओप्पो रेनो 16 सीरीज भारत में जल्द होगी लॉन्च: 3D डिजाइन और धाकड़ फीचर्स के साथ मचेगा धमाल
बीच सड़क पर युवती का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, तमाशबीन बने रहे लोग; वीडियो वायरल
भोजपुर एनकाउंटर: मां ने डीएसपी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- बेटे को करीब से मारी गोली, अब फांसी चाहिए
आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट होने से बचाना है? तो आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें ये गलतियां
92 साल का सूखा खत्म: फीफा विश्व कप में मिस्र का ऐतिहासिक धमाका, न्यूजीलैंड को 3-1 से रौंदा
NEET री-एग्जाम में बड़ा खेल: गया मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड
वर्ल्ड कप से बाहर होकर भी खिलाड़ियों का पिकनिक मूड , इंग्लैंड की सड़कों पर दावत उड़ाती दिखी पाकिस्तानी टीम
खगड़िया: सैदपुर में कीचड़ में तब्दील हुई सड़कें, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
री-चेकिंग का कमाल: रांची की अवनी केजरीवाल बनीं सीबीएसई नेशनल टॉपर, हासिल किए पूरे 500 अंक