नीट (NEET) की दोबारा परीक्षा में एक बार फिर बड़ी धांधली का खुलासा हुआ है। लखीसराय जिले के तीन परीक्षा केंद्रों से पुलिस ने नौ डमी कैंडिडेट्स को गिरफ्तार किया है, जो असली छात्रों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।
इस मामले ने पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने इस रैकेट का पर्दाफाश किया।
जांच में सामने आया है कि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे गया मेडिकल कॉलेज का छात्र अर्पित राज का हाथ था। अर्पित एक सेटर के तौर पर काम कर रहा था, जो असली अभ्यर्थियों और सॉल्वर (फर्जी परीक्षार्थियों) के बीच बिचौलिये की भूमिका निभाता था। पुलिस ने अर्पित को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने परीक्षा पास कराने के लिए कितनी रकम तय की थी और इसमें और कितने लोग शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में 18 बायोमेट्रिक कर्मियों को भी हिरासत में लिया है। इन पर आरोप है कि इनकी मिलीभगत के बिना डमी कैंडिडेट्स का परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचना नामुमकिन था। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि आखिर बायोमेट्रिक सत्यापन में इन फर्जी छात्रों को कैसे पास किया गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीजी सुधांशु कुमार ने भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस केस में भारी लापरवाही बरती गई है। आरोपी को 16 तारीख को सही तरीके से हैंडल नहीं किया गया, जिसके चलते एक एसएचओ, दो सब-इंस्पेक्टर, एक एएसआई और एक कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है।
इस मामले की जांच अब शाहाबाद रेंज के डीआईजी करेंगे। इसके साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है, जिसमें हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज भी शामिल होंगे।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
92 साल का सूखा खत्म: फीफा विश्व कप में मिस्र का ऐतिहासिक धमाका, न्यूजीलैंड को 3-1 से रौंदा
स्कूल बना अय्याशी का अड्डा: महिला टीचर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए शिक्षक, मचा हड़कंप
1 मिनट की देरी पर 1 घंटे का दंड , ऑफिस का यह अजीबोगरीब नियम देख भड़के लोग
वर्ल्ड कप से बाहर होकर पार्टी में मशगूल पाकिस्तान टीम, कोच वहाब रियाज का वीडियो वायरल
पुष्पा 2 भगदड़ मामला: टली कोर्ट की सुनवाई, अल्लू अर्जुन समेत सभी 23 आरोपियों को सख्त हिदायत
टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर विराट कोहली का दो-टूक जवाब, कर दी बोलती बंद
दिल्ली की रात, एक कैब ड्राइवर और इंसानियत की मिसाल: वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल
बीच सड़क पर युवती का हाथ पकड़कर खींचता रहा युवक, तमाशबीन बने रहे लोग; वीडियो वायरल
खौफनाक अंदाज में लौटीं हुमा कुरैशी: बेबी डू डाई डू का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज
पीएम मुद्रा योजना: 10 लाख का लोन 2% ब्याज पर? जानिए इस वायरल दावे का सच