ओप्पो ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित ओप्पो रेनो 16 (Oppo Reno 16) सीरीज की लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में आने वाली पहली ऐसी स्मार्टफोन्स की सीरीज होगी, जिसमें यूनीक 3D डिजाइन देखने को मिलेगा।
ओप्पो इंडिया ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसका टीजर जारी किया है। इस सीरीज में कंपनी 3D पॉप प्लैनेट डिजाइन पेश कर रही है, जिसे होलो वर्स 3D टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है। भारत में यह फोन स्टाररी व्हाइट, ट्वायलाइट वॉयलेट और स्टेलर पर्पल जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होंगे।
इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन—Reno 16 Pro और Reno 16 लॉन्च किए जाएंगे। स्मार्टफोन के अलावा, कंपनी Oppo Enco Air 5s ईयरबड्स और एक मिस्ट्री बबल डिवाइस भी भारतीय बाजार में उतारेगी। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी।
ये दोनों स्मार्टफोन चीन में पहले ही लॉन्च हो चुके हैं। चीनी बाजार में इनकी कीमत 49,000 रुपये से 63,000 रुपये के बीच है। भारत में भी कंपनी इन मॉडल्स को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश कर सकती है।
अब सभी की नजरें ओप्पो की इस लॉन्च डेट पर टिकी हैं, जो जल्द ही घोषित की जाएगी।
A striking silhouette of what’s next is about to be unveiled.
— OPPO India (@OPPOIndia) June 21, 2026
The countdown to the ultimate upgrade begins now.
The all-new #OPPOReno16Series, Coming Soon! ✨#OPPORenoLand #LiveInTheMoment #LiveItYourWay pic.twitter.com/mdDIbQmpjJ
ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार Tata की नई SUV, Sierra EV में मिलेगा क्वाड व्हील ड्राइव का दम
एक ओवर में पांच छक्के, फिर छठा बना काल: रोवमैन पॉवेल ने याद दिलाया युवराज का वो जादुई लम्हा
विक्रमशिला सेतु पर अब फ्लेक्सिबल डिवाइडर का पहरा: मनमानी ओवरटेकिंग और जाम पर लगेगी लगाम
खाटूश्याम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब मंदिर के और करीब बनेगा रेलवे स्टेशन, जानें क्या है पूरी योजना
आधी रात 2:40 बजे अमिताभ बच्चन के पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, क्या बिग बी की तबीयत है नासाज?
मुंबई एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा ने जीता दिल, सिक्योरिटी गार्ड को सिखाया मैनर्स का पाठ
NEET Re-exam पेपर लीक का दावा निकला फर्जी, NTA ने जारी की चेतावनी
टी20 वर्ल्ड कप: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया? जानें पूरा समीकरण
चुप रहो, बेकार लोग! : मंच से कार्यकर्ताओं पर क्यों बरसे मल्लिकार्जुन खरगे?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा एक्शन: भोजपुर SHO समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड