दिल्ली: आजकल टैक्सी या बाइक से सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम तरह की डरावनी खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इन सबके बीच दिल्ली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है।
क्या था मामला? मामला दिल्ली से गुरुग्राम का है। देर रात एक युवती ने सफर के लिए कैब बुक की। सुरक्षा को लेकर चिंतित उसका भाई उसे कैब तक छोड़ने आया और बार-बार फोन पर अपडेट रहने की हिदायत देने लगा। भाई की घबराहट साफ देखी जा सकती थी।
ड्राइवर का भरोसा और अनोखा वादा कैब ड्राइवर ये सब ध्यान से सुन रहा था। भाई की चिंता दूर करने के लिए उसने जो कहा, उसने सबका दिल जीत लिया। ड्राइवर ने कहा, मेरे नंबर और पते की फोटो ले लो, जो कार के बाहर लिखी है। यह मेरी भी बहन है। बिल्कुल टेंशन मत लो, आराम से बैठो और सोचो कि तुम अपने भाई की गाड़ी में सफर कर रही हो।
वायरल हुआ वीडियो इस पूरे वाकये का वीडियो लक्ष्य मेहता नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। वीडियो में युवती भी मुस्कुराते हुए ड्राइवर को धन्यवाद भैया कहती नजर आ रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने की जमकर तारीफ इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर फैले डर के माहौल में ऐसे लोग समाज में भरोसा और इंसानियत को जिंदा रखे हुए हैं। कमेंट सेक्शन में लोग ड्राइवर की दरियादिली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A girl booked a cab at night from Delhi to Gurgaon.
— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) June 21, 2026
Her brother walked her to the cab and was asking her to keep updating him on the phone.
CAB DRIVER: Take a picture of my number and address; it’s written outside the car. She is my sister too.
GIRL: Family worries. Thank you,… pic.twitter.com/aRjUJUo9cF
पंजाब की महिलाओं की बल्ले-बल्ले: हर महीने मिलेंगे 4500 रुपये, सीएम मान ने लॉन्च की नई स्कीम
खाटूश्याम जाने वाले भक्तों की बल्ले-बल्ले: अब मंदिर के पास बनेगा नया रेलवे स्टेशन, जानें क्या है पूरा प्लान
गिरफ्तारी की मांग करने वाले मुकेश खन्ना अब समय रैना के साथ, फैंस ने पूछा- ये कैसा दोगलापन?
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन
मुंगेर सदर अस्पताल जाने से पहले चेक करें ड्यूटी लिस्ट: जारी हुआ नया ओपीडी रोस्टर
प्रशासन बनाम भरत तिवारी: एक एनकाउंटर जिसने बिहार की राजनीति में मचा दी खलबली
हाथ में सिगरेट, सड़क पर शराब की बोतल: नोएडा में नशे में धुत युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा
मंच से गरजे खरगे: चुप रहो और बैठ जाओ , पार्टी कार्यकर्ताओं को लगाई जमकर फटकार
क्या पिता ने ही की अपने 3 साल के बेटे की हत्या? नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई यह थ्रिलर सीरीज
पूर्व गृह मंत्री की भाजपा को खुली चुनौती- एक काम गिना दो, राजनीति छोड़ दूंगा