पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना का ऐलान किया है। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए आर्थिक संबल प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि यह योजना 1 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी। पहली किश्त के रूप में सरकार महिलाओं के बैंक खातों में तीन महीने की एकमुश्त राशि भेजेगी। सीएम के अनुसार, सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये और एससी वर्ग की महिलाओं को 4,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका लाभ प्रति परिवार नहीं, बल्कि प्रति महिला के आधार पर मिलेगा। यदि एक परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो उन सभी को यह सम्मान राशि अलग-अलग दी जाएगी। सरकार का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।
योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उनका पंजाब का निवासी और पंजीकृत वोटर होना अनिवार्य है। सामान्य, ओबीसी और एससी—सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं। विवाहित, अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी इस दायरे में आती हैं।
कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा गया है:
मुख्यमंत्री ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को बहुत आसान रखा गया है। महिलाएं अपने नजदीकी सेवा केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र या स्थानीय सरकारी दफ्तरों के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा, सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि इस योजना में आवेदन के लिए कोई अंतिम तिथि तय नहीं की गई है। जिन महिलाओं का रजिस्ट्रेशन बाद में होगा, उन्हें भी उनकी बकाया राशि एक साथ जारी कर दी जाएगी। सरकार ने पहले ही लाखों महिलाओं की पहचान कर ली है और कई को कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
पंजाब की सभी माँ, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आयेंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हज़ार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी… pic.twitter.com/VcBOsa2sFs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 22, 2026
कांग्रेस का आंतरिक दंगल: पीएम मोदी की तारीफ पर शशि थरूर और पवन खेड़ा में छिड़ी जुबानी जंग
अल नीनो का साया: क्या आपकी रसोई का बजट बिगाड़ने वाला है इस बार का मानसून?
NEET री-एग्जाम: परीक्षा केंद्र के अंदर शर्ट में छिपाकर ले गई थी मोबाइल, पकड़े जाने पर मचा हड़कंप
फिलीपींस के स्कूल में खूनी खेल: दो नाबालिग छात्रों ने चलाई गोलियां, 3 की मौत
NEET UG 2026: फिजिक्स के कठिन सवालों ने उलझाया, बायोलॉजी-केमिस्ट्री ने छात्रों को दी राहत
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में कंगना रनौत की एंट्री? वायरल फोटो का सच आया सामने
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: क्या सस्ती होगी विदेशी शराब और ड्राई फ्रूट्स? मोदी सरकार की बड़ी बैठक पर टिकी नजरें
हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपनाया इस्लाम, सऊदी अरब में पढ़ी नमाज
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आनंद महिंद्रा का जीता दिल, दबाव में बल्ले से दिया करारा जवाब
भारत-आयरलैंड T20 सीरीज पर सस्पेंस खत्म: क्या बेलफास्ट में होगी जंग? क्रिकेट बोर्ड ने दिया फाइनल जवाब