भारतीय क्रिकेट में 15 साल की उम्र में अपनी धाक जमाने वाले वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। दांबुला में श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के फाइनल में उनकी तूफानी पारी ने न केवल फैंस, बल्कि दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी प्रभावित किया है।
आनंद महिंद्रा ने की तारीफ आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैभव के खेल और मानसिक मजबूती की जमकर सराहना की। महिंद्रा ने कहा कि 11 गेंदों में 50 रन बनाना एक शानदार उपलब्धि है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से विवादों को पीछे छोड़कर अपने खेल पर ध्यान केंद्रित किया, वह काबिले तारीफ है।
महिंद्रा के अनुसार, वैभव का टेंपरामेंट किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने समझाया कि जीवन और करियर में दबाव को कैसे धैर्य के साथ हैंडल किया जाता है।
विवाद को बनाया ताकत इससे पहले 15 जून को खेले गए मैच में श्रीलंका-ए के खिलाड़ियों के साथ वैभव की तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी। उस मैच में इंडिया-ए की हार के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने उन पर छींटाकशी भी की थी। रेफरी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों खिलाड़ियों की मैच फीस भी काटी थी।
बल्ले से लिया सूद समेत बदला मैदान पर हुए उस विवाद का बोझ वैभव ने अपने खेल पर नहीं आने दिया। 21 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए बदला लिया। उनकी इस पारी की बदौलत इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रनों के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
वैभव की यह परिपक्वता साबित करती है कि उनमें न केवल बेहतरीन टैलेंट है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहने का अद्भुत हुनर है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह इसी अनुशासन के साथ खेलते रहे, तो भविष्य में वह टीम इंडिया के बड़े सितारे साबित होंगे।
Fifty off 11 balls. Incredible.
— anand mahindra (@anandmahindra) June 21, 2026
But it isn’t only that statistic which I applaud
Because after the earlier match’s on-field confrontation, he could have carried that baggage into this game.
Instead, he carried his bat & let it do the talking.
Talent is a gift.
But…
पिता बागी, मैं वफादार : उद्धव ठाकरे के समर्थन में उतरीं सांसद संजय दीना पाटिल की बेटी राजुल
खाटूश्याम जाने वाले भक्तों की बल्ले-बल्ले: अब मंदिर के पास बनेगा नया रेलवे स्टेशन, जानें क्या होगी खासियत
मंच पर बवाल: CM योगी के कार्यक्रम में बीजेपी MLC ने फेंकी कुर्सी, वीडियो देख दंग रह गई जनता
शायद लोगों को पता नहीं : वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार जीत के बाद खोला अपनी कामयाबी का राज
यूपी की सियासत में नया मोड़: क्या 2027 में मुस्लिम चेहरा होगा सपा का CM उम्मीदवार?
वर्ल्ड कप में डेब्यू का सरप्राइज : श्रेयंका की जगह आई प्रेमा रावत ने भरी हुंकार
टिकट मांगना पड़ा महंगा! नन्हीं बच्ची ने टीटीई साहब को अपने जवाबों से किया क्लीन बोल्ड
NEET री-एग्जाम में सेंध: जयपुर के सेंटर पर शर्ट के अंदर छिपाकर रखा था मोबाइल, मची खलबली
प्रेमा रावत की खुली किस्मत: वर्ल्ड कप के मंच पर हुआ धमाकेदार डेब्यू, श्रेयंका पाटिल की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी
टूर्नामेंट के बीच फास्ट फूड पर पाक टीम का धावा, शर्मनाक हार के बाद वर्ल्ड कप से बाहर