इंग्लैंड के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हालिया मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। पहले मैदान पर 253 रनों की करारी हार और अब मैच के बाद आईसीसी (ICC) का कड़ा फैसला। इंग्लैंड की टीम पर न केवल आर्थिक, बल्कि अंक तालिका में भी बड़ी गाज गिरी है।
धीमी ओवर गति का खामियाजा आईसीसी ने इंग्लैंड टीम को स्लो ओवर रेट (धीमी ओवर गति) के लिए दोषी पाया है। इस गलती के लिए टीम पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।
अक्सर ऐसी गलतियों को खिलाड़ी हल्के में लेते हैं, लेकिन इस बार आईसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स टेबल में 12 अंको की कटौती कर इंग्लैंड के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
WTC की दौड़ से बाहर होते इंग्लैंड? इस जुर्माने के बाद इंग्लैंड की स्थिति और नाजुक हो गई है। टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिनमें से 4 में जीत और 7 में हार मिली है। महज 26.39 विनिंग परसेंटेज के साथ इंग्लैंड अब पॉइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर खिसक गया है।
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 66.67 विनिंग परसेंटेज के साथ तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। इंग्लैंड के लिए अब फाइनल की राह बहुत कठिन हो गई है।
अब नजरें सीरीज के निर्णायक मुकाबले पर फिलहाल यह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। लॉर्ड्स में पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को दूसरे मैच में कीवी टीम ने धूल चटा दी।
अब दोनों टीमें 25 जून से ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए आमने-सामने होंगी। सीरीज जीतने के लिए दोनों टीमों के पास यह आखिरी मौका है। टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम जिस तरह की लय में है, उसे हराना इंग्लैंड के लिए बड़ी चुनौती होगी।
⚠️ICYMI
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 22, 2026
England were fined 50% of their match fee and docked 12 WTC points for maintaining a slow overrate during the Oval Test vs New Zealand pic.twitter.com/DbIOGLvYrh
हमने भय की दीवार तोड़ दी, टाला अस्तित्व का बड़ा खतरा : ईरान पर गरजे नेतन्याहू
T20 वर्ल्ड कप में श्री चरणी का तूफान: दिग्गजों को पछाड़ इस एलीट क्लब में मारी एंट्री
राहुल गांधी का सरप्राइज ब्रेक: रायपुर की सड़क पर रुकी गाड़ी, दुकानदार के साथ पी कॉफी
थूथुकुडी में आसमान से उतरा मौत का बवंडर : टॉरनेडो या कुछ और? जानें क्या बोली मौसम विभाग
कश्मीर पर शशि थरूर के बयान से कांग्रेस में घमासान, पार्टी ने घेरा
IND vs PAK: हॉकी के मैदान पर फिर महासंग्राम, 4 दिन में दो बार आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान
भारत का डंका: हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, नेशंस कप जीत पीएम मोदी ने दी बधाई
पूर्व गृह मंत्री की भाजपा को खुली चुनौती- एक काम गिना दो, राजनीति छोड़ दूंगा
मांवां-धीयां सत्कार योजना: 1 जुलाई को महिलाओं के खातों में आएगी पहली किस्त, जानें किसे मिलेंगे कितने पैसे
श्रॉफ परिवार का बड़ा खुलासा: जैकी और टाइगर नहीं, ये हैं खानदान की इकलौती ग्रेजुएट