बर्गेन्स्टॉक, स्विट्जरलैंड: मध्य-पूर्व (मिडिल ईस्ट) में दशकों से जारी तनाव को खत्म करने के लिए स्विट्जरलैंड में एक बड़ी कूटनीतिक हलचल देखी जा रही है। अमेरिका ने ईरान के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाने की एक बड़ी शर्त रखी है।
क्या है अमेरिका की शर्त? अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने की अपनी नीति को हमेशा के लिए त्याग दे और परमाणु हथियारों की अपनी महत्वाकांक्षा को पूरी तरह खत्म कर दे, तो अमेरिका उसके साथ संबंधों को पूरी तरह बदलने को तैयार है। वेंस ने जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को सुरक्षित बनाना और ईरानी परमाणु कार्यक्रम को रोकना अमेरिका के लिए प्राथमिकता है।
पाकिस्तान की अहम भूमिका इस शांति वार्ता को संभव बनाने में अमेरिका ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की जमकर सराहना की है। जेडी वेंस ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की कुशल कूटनीति के कारण ही यह बातचीत इस मुकाम तक पहुंच पाई है।
जनरल मुनीर और वेंस की बॉन्डिंग उपराष्ट्रपति वेंस ने जनरल मुनीर की तारीफ करते हुए उन्हें एक महान सैन्य नेता और कुशल राजनयिक बताया। उन्होंने खुलासा किया कि पिछले तीन महीनों से वे लगातार जनरल मुनीर के संपर्क में हैं। वेंस ने एक निजी टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी में फिलहाल दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं—एक उनकी भारतीय पत्नी (उषा वेंस) और दूसरे पाकिस्तानी जनरल आसिम मुनीर।
वैश्विक शांति की उम्मीद इस चतुष्पक्षीय बैठक (अमेरिका, पाकिस्तान, कतर और ईरान) का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति बहाल करना है। अमेरिका का मानना है कि यदि ईरान अपनी नीतियों में बदलाव करता है, तो इससे न केवल मिडिल ईस्ट में तेल और गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर शांति और खुशहाली का एक नया दौर शुरू हो सकेगा।
VIDEO | During the quadrilateral meeting with Pakistan, Qatar, and Iran in Bürgenstock, Switzerland, US Vice President JD Vance (@JDVance) says:
— Press Trust of India (@PTI_News) June 21, 2026
First of all, I have some notes of appreciation. First of all, I want to thank the president of the United States who sends his best… pic.twitter.com/hadZniAT8x
एआर रहमान ने साझा की आशा भोसले के आखिरी रिकॉर्डिंग की पहली झलक, कहा- यह सिर्फ एक गाना नहीं
तमिलनाडु: सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का कहर, 7 महिलाओं की मौत; 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
स्विट्जरलैंड में शांति की बातचीत, उधर ट्रंप की ईरान को बर्बादी की धमकी
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब एक ही दुकान पर निर्भर रहने की मजबूरी खत्म, कहीं से भी लें गेहूं और चावल
भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई बिहार की सियासत, नीतीश के पुराने वीडियो ने बढ़ाई NDA की मुश्किलें
दुनिया जीने नहीं दे रही, हाथ जोड़ती हूं... : ट्रोलिंग से टूट चुकीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का छलका दर्द
NEET-UG 2026: री-एग्जाम में फिजिक्स ने उलझाया, जानें कैसा रहा छात्रों का अनुभव
योगमय हुई दुनिया: मॉस्को से लेकर टोरंटो तक गूंजा भारतीय परंपरा का जयघोष
हाथियों के बीच योग: जलदापारा का यह दुर्लभ वीडियो जीत रहा है लोगों का दिल
फिटनेस के नाम पर मौत का खेल? जिम में एक्सरसाइज करते हुए SOG अधिकारी ने तोड़ा दम